ईरान पर इजरायल का ड्रोन-मिसाइल अटैक, होर्मुज में फंसे 24 भारतीयों को नेवी ने बचाया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद ईरान की सेना ने कहा है कि फिलहाल इजरायल के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई खत्म हो गई है.ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर फिर हमला किया, तो ईरान पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल और ईरान दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं. (AI जेनरेटेड इमेज)
इजरायल ने सीजफायर के पूरे 2 महीने बाद ईरान पर फिर से हमले शुरू कर दिए हैं. मौजूदा तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास एक जहाज पर हमले की खबर आई है. भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया ने दावा किया है कि इस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार हैं. उन्होंने वीडियो जारी करके भारतीय नौसेना से तत्काल मदद की अपील की थी. इसके बाद नेवी ने इन सभी नागरिकों को बचा लिया है. रेस्क्यू ऑपरेशन का एक वीडियो भी जारी किया गया.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक,भारतीय नाविकों के संगठन फॉरवर्ड सीमैन्स यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि होर्मुज के पास मौजूद जहाज से डिस्ट्रेस अलर्ट भेजा गया था. इस पोस्ट में जहाज की लोकेशन से जुड़े कॉर्डिनेट्स भी शेयर किए गए थे. इसके बाद नेवी ने ऑपरेशन शुरू किया.
ईरान युद्ध के 100 दिन, बंधक होर्मुज से लेकर जलते मध्य पूर्व तक अब तक दुनिया ने क्या-क्या देखा?
सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग
FSUI ने केंद्र सरकार, विदेश मंत्रालय और शिपिंग मंत्रालय से मामले में तत्काल दखल देने की मांग की है. यूनियन का कहना है कि भारतीय दूतावासों और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए.अगर जरूरी हो, तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाना चाहिए.
ईरान ने इजरायल पर हमले रोकने का ऐलान किया
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दखल के बाद ईरान की सेना ने कहा है कि फिलहाल इजरायल के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई खत्म हो गई है.ईरानी न्यूज एजेंसी फार्स के मुताबिक, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान पर फिर हमला किया, तो ईरान पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देगा.
इजरायल के लिए फायदेमंद है ईरान पर हमले
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के लिए ईरान के साथ फिर से शुरू हुई लड़ाई राजनीतिक फायदे लेकर आई है. इससे उन्होंने अपने नाराज समर्थकों को यह मैसेज दिया कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने वाले नहीं हैं. दरअसल, इजरायल में कुछ महीने बाद चुनाव हैं. नेतन्याहू पब्लिक सर्वे में पिछड़ रहे हैं.उनपर हारने का खतरा बढ़ गया है.
युद्ध से नहीं निकलेगा अमेरिका-ईरान तनाव का समाधान, खुद ईरान ने ही बताया कैसे मुमकिन होगी शांति
ट्रंप का दावा- इजराइल और ईरान दोनों चाहते हैं सीजफायर
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल और ईरान दोनों तुरंत सीजफायर चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्षों के बीच शांति समझौते को लेकर अंतिम दौर की बातचीत चल रही है.
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच पर लिखा, "इजरायल और ईरान दोनों तुरंत युद्धविराम चाहते हैं. शांति को लेकर अंतिम बातचीत आगे बढ़ रही है, बस बेवकूफी इसमें रुकावट न बने." यानी ट्रंप ने किसी का नाम लिए बना इजरायल को आगाह किया है. क्योंकि ईरान पर हमले की शुरुआत उसी ने की थी.
ट्रंप ने नेतन्याहू को कहा था पागल
इससे एक हफ्ते पहले ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बातचीत हुई थी. बाद में ट्रंप ने खुद स्वीकार किया था कि उन्होंने उस बातचीत में नेतन्याहू को पागल तक कहा था. उन्होंने यह भी कहा कि जब तक कोई अंतिम समझौता नहीं हो जाता, तब तक ईरान पर लगी नाकाबंदी पूरी ताकत के साथ जारी रहेगी.
हूती विद्रोहियों ने रेड सी में इजरायल की नाकाबंदी का ऐलान किया
इस बीच यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को रेड सी में इजरायल के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का ऐलान किया है. ईरान समर्थित इस समूह ने कहा है कि वह इजरायल से जुड़े समुद्री यातायात को निशाना बनाएगा. गाजा युद्ध शुरू होने के बाद 2023 से ही हूती लाल सागर और आसपास के समुद्री रास्तों से गुजरने वाले जहाजों पर हमले करते रहे हैं. इनमें कुछ ऐसे जहाज भी शामिल थे, जिनका इजरायल से सीधा संबंध नहीं था.
होर्मुज के पहरेदार हैं 7 आईलैंड, सबसे अहम 'केशम', क्या अमेरिका भेद पाएगा ये किला?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें