ईरान परमाणु समझौता सभी के लिए लाभप्रद

Written By: Indo-Asian News Service Updated by: Sunil Sirij
Updated Date:February 25, 2015 7:07 PM IST

यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समग्र समझौता सभी पक्षों लिए लाभदायी रहेगा।

तेहरान, 25 फरवरी | यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख फेडरिका मोघरिनी ने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समग्र समझौता सभी पक्षों लिए लाभदायी रहेगा।  प्रेस टीवी द्वारा बुधवार को जारी रपट के अनुसार, फेडरिका मोघरिनी ने लंदन के एक थिंक टैंक, कैथम हाउस में मंगलवार को कहा, "एक समग्र समझौता सभी पक्षों के लिए लाभदायी रहेगा।" यह भी पढ़ें-- अमेरिका-ईरान के बीच कोई परमाणु समझौता नहीं

Advertising
Advertising

यूरोपीय संघ की अधिकारी ने कहा कि अगर मध्यस्थता कर रहे पक्ष राजनीतिक इच्छाशक्ति दिखाएं तो ईरान का परमाणु समझौता आसान है। मोघरिनी ने कहा, "अगर सभी पक्ष सहयोग करते हैं, तो अच्छा समझौता करना आसान है। हम इस अवसर को नहीं छोड़ सकते।" ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने रविवार को स्वीट्जरलैंड के जेनेवा शहर में वार्ता शुरू की। उन्होंने मतभेदों को कम करने के लिए अब तक तीन चरण की वार्ता की है।

जेनेवा में वार्ता की समाप्ति पर ईरान के विदेश मंत्री जावेद जारिफ ने कहा कि ईरान और पी5 प्लस1 समूह के देश -ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, रूस, अमेरिका के अलावा जर्मनी- के वार्ताकार अगले सप्ताह स्विट्जरलैंड में वार्ता दोबारा शुरू करेंगे। ईरान और छह महाशक्तियां नवंबर 2013 में हुए अंतरिम समझौते के बाद परमाणु समझौता करने को लेकर तय दो अवधियों का लाभ उठाने में नाकाम रही हैं।

दोनों पक्षों के बीच एक जुलाई तक का वक्त अंतिम समझौता करने के लिए तय हुआ है।

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें