सीजफायर के बावजूद जंग की आग! ईरान की ऑयल रिफाइनरी पर अटैक, कुवैत-UAE तक पहुंचे हमले

सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद ईरान की लावन द्वीप स्थित ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ है. इसके बाद खाड़ी देशों तक तनाव फैल गया. कुवैत और UAE में भी हमलों की खबरों से क्षेत्र में फिर युद्ध जैसे हालात बन गए.

Published date india.com Updated: April 8, 2026 4:53 PM IST
सीजफायर के बावजूद जंग की आग! ईरान की ऑयल रिफाइनरी पर अटैक, कुवैत-UAE तक पहुंचे हमले

Attack Amid Ceasefire: सीजफायर लागू होने के कुछ ही घंटों बाद ईरान की एक अहम ऑयल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया. ये हमला लावन द्वीप पर स्थित उस रिफाइनरी पर हुआ, जिसे देश के ऊर्जा ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. ईरानी अधिकारियों ने इसे ‘दुश्मन की कार्रवाई’ बताते हुए इसकी पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार, हमला स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे हुआ. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा और दमकल टीमों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाने और स्थिति को कंट्रोल में करने का काम शुरू किया. राहत की बात ये रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है.

सीजफायर के बीच हमला

ये हमला उस समय हुआ जब ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर लागू है. ये समझौता आखिरी समय में हुआ था, ताकि बड़े पैमाने पर संभावित युद्ध को टाला जा सके. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समझौता नहीं हुआ तो स्थिति बेहद विनाशकारी हो सकती है.

हालांकि, सीजफायर के बावजूद हमले रुकते नजर नहीं आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के अंदर हुए इस हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों में भी तनाव फैल गया. कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी हमलों की खबरें सामने आई हैं, जिससे ये आशंका और गहरी हो गई है कि ये संघर्ष एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस तरह के हमले न केवल सैन्य बल्कि आर्थिक मोर्चे पर भी गंभीर असर डाल सकते हैं. ऑयल रिफाइनरी पर हमला सीधे तौर पर तेल उत्पादन और सप्लाई को प्रभावित कर सकता है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग मार्गों पर भी इसका असर पड़ सकता है.

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के बाद वैश्विक शक्तियों की नजरें एक बार फिर मिडिल ईस्ट पर टिक गई हैं. सवाल ये है कि क्या ये सीजफायर अब केवल कागजी समझौता बनकर रह जाएगा या फिर इसे बचाने के लिए नए कूटनीतिक प्रयास किए जाएंगे. फिलहाल स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. हर नया हमला हालात को और बिगाड़ सकता है. दुनिया की बड़ी ताकतों के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इस तनाव को कैसे नियंत्रित किया जाए, ताकि एक और बड़े युद्ध को रोका जा सके.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.