परमाणु समझौता रद्द हुआ तो शुरू हो सकता है यूरेनियम संवर्द्धन: ईरान
रूहानी ने चेतावनी दी है कि वार्ता विफल रहने की स्थिति में वह ‘आने वाले सप्ताहों’ में यूरेनियम संवर्द्धन का काम शुरू कर देंगे.
President Hassan Rouhani (File Photo)
तेहरान: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते से अमेरिका को हटने के फैसले के बाद ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी का कहना है कि वह अपने विदेश मंत्री को समझौते में शामिल अन्य देशों के साथ बातचीत करने के लिए भेज रहे हैं. साथ ही रूहानी ने चेतावनी दी है कि वार्ता विफल रहने की स्थिति में वह आने वाले सप्ताहों’ में यूरेनियम संवर्द्धन का काम शुरू कर देंगे.
सरकारी टीवी चैनल ने कल रूहानी के भाषण का सीधा प्रसारण किया. हालांकि उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका के बिना भी यह समझौता कायम रह सकता है. रूहानी ने कहा कि यदि इस संक्षिप्त अवधि की समाप्ति पर हमें लगा कि समझौते के तहत हम अपनी मांगों को हासिल कर पाने में सफल रहेंगे तो यह समझौता बना रहेगा.
ईरान समझौते से अलग होने का फैसला भारी गलती: ओबामा
ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर ट्रंप का भाषण प्रसारित नहीं हुआ. हालांकि स्क्रीन पर नीचे स्क्रॉल में उनकी टिप्पणियों को दिखाया गया. रूहानी ने मंगलवार को दिन में ही कहा था कि ईरान दुनिया के अन्य देशों के साथ सकारात्मक संबंधों को बनाये रखते हुए काम करना चाहता है. राष्ट्रपति को लगता है कि 2015 में हुए परमाणु समझौते के बाद यूरोपीय संघ के साथ हुए व्यापारिक समझौते कायम रहेंगे और उन्हें अमेरिकी प्रतिबंधों से बचाने के लिए संघ कोई कानून बनाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें