नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का चुनाव करते ही ईरान ने दिया बड़ा बयान, बताया-आगे युद्ध में क्या होगा?

Mojtaba Khamenei: ईरान ने साफ तौर पर कहा है कि वह युद्धविराम नहीं चाहता है. यह भी संकेत मिले हैं कि मोजतबा की नियुक्ती आईआरजीसी (IRGC) के दबाव में की गई है.

Published date india.com Published: March 9, 2026 7:01 AM IST
नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का चुनाव करते ही ईरान ने दिया बड़ा बयान, बताया-आगे युद्ध में क्या होगा?
(photo credit reuters, for representation only)

Mojtaba Khamenei: इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही जंग के 10वें दिन ईरान ने मोजतबा खामेनेई को अगला सुप्रीम लीडर बनाया है. मोजतबा मारे गए नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे हैं. अमेरिका और इजराइल ने नए ईरानी लीडर को भी खत्म करने की कसम खाई है.

उधर, ईरान ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वह युद्धविराम नहीं चाहता है. इससे यह तय हो गया है कि नए सुप्रीम लीडर मोजतबा के नेतृत्व में भी युद्ध रुकने वाला नहीं है.

कौन हैं मोजतबा खामनेई

ईरान के विपक्षी आउटलेट ईरान इंटरनेशनल के मुताबिक, खामेनेई के दूसरे सबसे बड़े बेटे, 56 साल के मोजतबा के ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से मजबूत संबंध हैं.

क्या दबाब में हुआ मोजतबा का चुनाव

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा को ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के दबाव में’ चुना हैं. कहा जाता है कि मोजतबा कोई बड़े मौलवी नहीं हैं, उन्होंने कभी कोई पद नहीं संभाला है और शासन में उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं है.

US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने बहरीन और कुवैत पर किए ड्रोन हमले, इजरायल ने खामेनेई के वारिस को टारगेट करने की धमकी दी

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सैन्य अनुभव है मोजतबा के पास

मोजतबा ने ईरान-इराक युद्ध के दौरान ईरानी सेना में काम किया था और माना जाता है कि पर्दे के पीछे उनका काफी असर है. उन्हें कई सालों से अपने पिता का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है.

हालांकि, पिछले साल अली खामेनेई ने जिन तीन सीनियर मौलवियों की पहचान की थी, उनमें उनका नाम शामिल नहीं था.

और कहा जाता है कि उनके पिता ने मोजतबा की उम्मीदवारी का विरोध किया था क्योंकि यह 1979 में ईरानी क्रांति में उखाड़ फेंकने से पहले अमेरिका समर्थित शाह राजशाही द्वारा लागू किए गए खानदानी शासन जैसा होगा.

ईरान और यूएई में भयानक हमले

रविवार रात में भी तेल अवीव में धमाकों की आवाज सुनी गई. वहीं UAE में मिसाइल की चेतावनी दी गई, क्योंकि ईरान ने तेल डिपो पर हमला किया है. इससे पहले इजराइली हमले के बाद ईरान की तेहरान में भी जबरदस्त तबाही मची थी. ऐसा लग रहा था कि तेहरान में आग की नदियां बह रही हैं.

अबू अल-कासिम बाबा’यान भी मारे गए

IDF ने X पर दावा किया है कि हमलों की नई लहर में ईरान के मिलिट्री ऑफिस के हेड अबू अल-कासिम बाबा’यान भी मारे गए हैं. उधर, नए हमले की वजह से इजराइल में कम से कम छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है. 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.