ईरान के नए सुप्रीम लीडर के पहले ही बयान में कड़ा रुख! बंद ही रहेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, US बेस पर करेंगे हमले| बड़ी बातें

Iran Supreme Leader Statement: ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने पहली बार बयान जारी किया है. उनका साफ कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद दी रहेगा. इसे रणनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

Published date india.com Published: March 12, 2026 7:32 PM IST
ईरान के नए सुप्रीम लीडर के पहले ही बयान में कड़ा रुख! बंद ही रहेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, US बेस पर करेंगे हमले| बड़ी बातें

Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei Statement: ईरान और इजरायल के बीच जंग जारी है. ऐसे में अब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है. इस बीच पहली बार गुरुवार (12 मार्च, 2026) को ईरान (Iran) के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) ने पब्लिक स्टेटमेंट जारी किया है. अपने इस संदेश में उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों को लेकर बेहद सख्त रुख दिखाया है.

ईरान के सरकारी मीडिया के जरिए जारी इस बयान में कहा गया कि अगर क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने बंद नहीं किए गए तो वे हमले के निशाने पर आ सकते हैं. ये बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है.

US मिलिट्री बेस को चेतावनी

अपने संदेश में ईरान के नए सुप्रीम लीडर ने साफ शब्दों में कहा कि मिडिल ईस्ट के अलग-अलग देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये ठिकाने एक्टिव रहते हैं तो ईरान उन्हें संभावित सैन्य लक्ष्य मान सकता है. इस बयान को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र में कई देशों में अमेरिकी सेना की मौजूदगी है. ये संदेश सीधे तौर पर नेता की तरफ से पढ़कर नहीं सुनाया गया, बल्कि ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर एक एंकर ने पढ़ा.

सार्वजनिक रूप से नहीं आए सामने

दिलचस्प बात ये भी है कि सुप्रीम लीडर बनने के बाद मोजतबा खामेनेई अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं. उनके पद संभालने की घोषणा के बाद ये पहला अवसर है जब उनकी तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इस वजह से उनके बयान को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चा हो रही है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर कड़ा रुख

अपने संदेश में उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) का भी जिक्र किया. ये समुद्री मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन रास्तों में से एक माना जाता है. उन्होंने कहा कि इस रणनीतिक मार्ग को बंद करने की संभावना ईरान के लिए एक दबाव बनाने वाले हथियार की तरह इस्तेमाल की जा सकती है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा गुजरता है, इसलिए अगर ये रास्ता बंद होता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार पर बड़ा असर पड़ सकता है.

पड़ोसी देशों के लिए भी संदेश

हालांकि, अपने बयान में ईरानी नेता ने ये भी कहा कि क्षेत्र के पड़ोसी देशों के साथ ईरान सहयोग और दोस्ती के रिश्ते चाहता है. उन्होंने उन देशों को चेतावनी भी दी जो अपने यहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों को जगह देते हैं. उनके मुताबिक ऐसे ठिकाने ईरान के टारगेट बन सकते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.