'ऐसा होता रहा तो तोड़ देंगे सीजफायर...', लेबनान पर हमलों से भड़का ईरान, होर्मुज फिर बंद करने की दे डाली धमकी

ईरान ने इजरायल को खुली चेतावनी दी है. ईरान का कहना है कि इजरायल की तरफ से ऐसे ही हमले जारी रहे तो हम सीजफायर तोड़ देंगे. इसके साथ ही होर्मुज फिर से बंद करने की भी धमकी दी है.

Published date india.com Updated: April 8, 2026 10:10 PM IST
'ऐसा होता रहा तो तोड़ देंगे सीजफायर...', लेबनान पर हमलों से भड़का ईरान, होर्मुज फिर बंद करने की दे डाली धमकी

Iran Threat to Israel: ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. दो हफ्तों के सीजफायर (ceasefire) पर अब खतरा मंडराने लगा है, क्योंकि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ हमले जारी रखे, तो वो इस समझौते से बाहर हो सकता है.

ईरान की ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब इजरायली सेना ने लेबनान के कई इलाकों, खासकर राजधानी बेरूत में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं. ईरान की सेमी-ऑफिशियल तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार, तेहरान का मानना है कि संघर्षविराम का उद्देश्य सभी मोर्चों पर हिंसा रोकना था जिसमें लेबनान भी शामिल है.

सीजफायर का उल्लंघन होगा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर ‘जायोनी शासन’ (इजरायल) अपने हमले जारी रखता है, तो ये सीधे तौर पर सीजफायर का उल्लंघन होगा. ईरान ने ये भी संकेत दिए हैं कि उसकी सेना संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए टारगेट्स की पहचान कर रही है. इससे ये साफ है कि हालात किसी भी समय और गंभीर हो सकते हैं.

वहीं दूसरी तरफ, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने साफ कर दिया है कि ये संघर्षविराम लेबनान में चल रहे सैन्य ऑपरेशन्स पर लागू नहीं होता. उनका कहना है कि हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, क्योंकि इजरायल इसे अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी मानता है.

इस स्थिति ने अमेरिका की तरफ से कराए गए इस अस्थायी संघर्षविराम की सीमाओं और शर्तों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ ईरान सभी मोर्चों पर युद्धविराम की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ इज़रायल इसे सीमित दायरे में देख रहा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.