ईरान पर ट्रंप ने फिर मार ली पलटी! सबसे बड़े हमले की धमकी के बाद बातचीत को हुए तैयार, 5 बड़े अपडेट

Written By: Anjali Karmakar Updated by: Anjali Karmakar
Updated Date:July 10, 2026 10:33 PM IST

इजरायल और अमेरिका ने मिलकर ईरान के खिलाफ 28 फरवरी 2026 को जंग छेड़ दी थी. ईरान तब से पूरी ताकत के साथ पलटवार कर रहा है. जंग का सीधा असर होर्मुज स्ट्रेट के समुद्री रूट पर पड़ा है. यहां से कच्चे तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है.

  • 28 फरवरी को शुरू हुई थी अमेरिका-ईरान की जंग
  • 18 जून को दोनों देशों ने अंतरिम समझौते पर किए साइन
  • जंग शुरू होने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट पर बना हुआ है तनाव
  • ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से टोल लेने की रखी शर्त

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ता जा रहा है. अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा के बीच अमेरिका ने ईरान के अहम सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए. ईरान ने भी इसके जवाब में कतर, बहरीन और UAE में अमेरिका के ठिकानों को टारगेट किया. अमेरिकी राष्ट्रपति बीते दो दिनों से ईरान को सबसे बड़े हमले की धमकी दे रहे थे, लेकिन शुक्रवार (10 जुलाई 2026) को उनके सुर बदल गए. ट्रंप हमले की बात छोड़कर फिर से बातचीत को बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि, उन्होंने इसके लिए ईरान को ही क्रेडिट दे दिया.

Advertising
Advertising

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि ईरान ने बातचीत जारी रखने की इच्छा जताई है. ईरान की इस इच्छा के बाद अमेरिका भी बात करने को तैयार है.हालांकि, ट्रंप ने साफ किया कि दोनों देशों के बीच सीजफायर खत्म हो चुका है. बातचीत जारी रहेगी.

होर्मुज बंद रहा तो भी जलता रहेगा आपके किचन का चूल्हा, भारत ने कर लिया LPG का सॉलिड इंतजाम, इस देश से हुई डील

शांति चाहते हैं ट्रंप- UN अमेरिका की उप राजदूत

वहीं, संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिका की उप राजदूत टैमी ब्रूस ने कहा है कि ईरान के लिए बातचीत का रास्ता अब भी खुला है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं.ब्रूस ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति चाहते हैं, लेकिन अगर नागरिक ठिकानों या कारोबारी जहाजों पर हमला होगा, तो अमेरिका जवाब देगा.”

मध्यस्थता कर रहे देशों ने दोबारा शुरू की कोशिश

BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और अमेरिका के बीच दो दिनों तक चली सैन्य कार्रवाई के बाद फिलहाल मामला शांत है. मध्यस्थता कर रहे कतर, मिस्त्र और पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच कूटनीतिक बातचीत फिर शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं.

नेतन्याहू बोले- ईरान से जंग अभी खत्म नहीं

ट्रंप ने जहां बातचीत की अपील की. दूसरी ओर, अमेरिका के करीबी इजरायल ने कहा कि ईरान से जंग खत्म नहीं हुई है. इजरायल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि आने वाले दिनों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं. नेतन्याहू ने दो टूक कहा, "इजरायल किसी भी कीमत पर ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल नहीं करने देगा, चाहे कोई समझौता हो या नहीं."

Explainer: आखिर क्या है आर्टिकल 5? जिस पर आमने-सामने आ गए अमेरिका और ईरान, होर्मुज से है खास कनेक्शन

इजराइली एयर फोर्स के एक कार्यक्रम में नेतन्याहू ने कहा कि अगर इजराइल ने कार्रवाई नहीं की होती, तो ईरान अब तक न्यूक्लियर हथियार बना चुका होता. उन्होंने कहा कि देश हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.

ईरान की चेतावनी- हमला हुआ तो नहीं बचेगा इजरायल

बेंजामिन नेतन्याहू की धमकी के बाद ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके अहम ठिकानों पर हमला हुआ, तो उसका जवाब दिया जाएगा. फिर इजरायल को कोई नहीं बचा सकता. ईरान की सरकारी मीडिया इरना के मुताबिक, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहम्मद बाघेर जोलगदर ने शुक्रवार को यह चेतावनी दी.

होर्मुज के लिए खतरे का अलर्ट बरकरार

इस बीच ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षा खतरे के अलर्ट को बरकरार रखा है. एजेंसी ने यह चेतावनी अमेरिका और ईरान के बीच हालिया सैन्य तनाव बढ़ने के बाद जारी की है.

कतर की अपील- अमेरिका और ईरान समझौते का पालन करें

कतर ने अमेरिका और ईरान से अपील की है कि वे आपसी समझौते (MoU) का पालन करें.कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी ने बताया कि उन्होंने मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलाती से फोन पर बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया. उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने पर भी जोर दिया.

होर्मुज में फंसे हैं अभी कितने भारतीय जहाज, कब तक आ जाएंगे ऑयल टैंकर? विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट

ईरान-अमेरिका जंग के 5 बड़े अपडेट

  • अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने शुक्रवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें दागीं.हालांकि, इन देशों ने कई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया. ईरान ने इसे युद्ध अपराध बताया है. अमेरिका ने इसे शर्तों के उल्लंघन का नतीजा करार दिया है.
  • रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव दोबारा बढ़ने के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही शुक्रवार को भी ठप रही. इससे कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
  • अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने एक ही रात में कम से कम 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते ईरान ने ये कदम उठाया है.
  • लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के नबातियेह प्रांत में 2 ड्रोन हमले किए हैं. एक हमला कफर रेमान और दूसरा नबातियेह अल-फौका कस्बे में हुआ. इन हमलों में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है.

होर्मुज स्ट्रेट बंद करके ईरान ने खोला बंपर कमाई का रास्ता, सेफ कॉरिडोर के बहाने हर जहाज से वसूल रहा 18-18 करोड़ रुपये

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें