ईरान का मीम अटैक! धमाल सीन से अमेरिका पर कसा तंज, 'Indian Memes Are GOAT' कहकर उड़ाया मजाक

ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच नया मीम वॉर शुरू हो गया है. ईरान के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स मीम्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डायलॉग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Updated Date:April 14, 2026 8:48 PM IST

By Gargi Santosh Edited By Gargi Santosh

Advertisement

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. ईरान अब अमेरिका और डोनाल्ड ट्रंप को सीधे बयानबाजी के बजाय मीम्स से टारगेट कर रहा है. हाल ही में मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने बॉलीवुड फिल्म धमाल (Dhamaal Movie) का एक फेमस सीन शेयर किया. जिसमें रितेश देशमुख का किरदार भागते हुए एक बिना दीवार वाले दरवाजे के पीछे छिपता है. इस सीन को अमेरिका की स्थिति से जोड़ते हुए दिखाया गया कि वह ईरान से बचने की कोशिश कर रहा है. कैप्शन में Indian memes are GOAT लिखकर उन्होंने भारतीय मीम कल्चर की भी तारीफ की.

Advertising
Advertising

बॉलीवुड डायलॉग की स्ट्रैटेजी अपना रहा ईरान

ईरान के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स सिर्फ मीम्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड डायलॉग्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इससे पहले, ईरानी कांसुलेट ने शाहरुख खान के मशहूर डायलॉग - ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी दावों पर तंज कसा. यही नहीं उन्होंने अपनी नेवी को Red Bees of the Persian Gulf यानी फारस की खाड़ी की लाल मधुमक्खियां बताया, जो झुंड में हमला कर सकती हैं. यह तरीका दिखाता है कि ईरान अब सिर्फ सैन्य ताकत ही नहीं, बल्कि डिजिटल नैरेटिव पर भी फोकस कर रहा है,

ईरान का ट्रंप पर तंज, जानिए क्या कहा?

दूसरे देशों में स्थित ईरान के दूतावासों ने भी इस मीम वार में हिस्सा लिया है. साउथ अफ्रीका में ईरानी एम्बेसी ने एक म्यूजिकल स्टाइल वीडियो शेयर किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप को ब्लॉकेड के बीच गाते हुए दिखाया गया - If you block me, then I block you. ऐसे पोस्ट्स के जरिए ईरान लगातार अमेरिका को चिढ़ाने और अपनी बात को हल्के-फुल्के अंदाज में गंभीर संदेश के साथ पेश कर रहा है.

Also Read

More Hindi-news News

होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ता तनाव

इन मीम्स पोस्ट्स के पीछे असली वजह काफी गंभीर है. अमेरिका और ईरान (Iran US War) के बीच बातचीत फेल हो चुकी है, जिसके बाद ट्रंप प्रशासन ने ईरानी पोर्ट्स के खिलाफ नेवल ब्लॉकेड का ऐलान किया है. आपको बता दें होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में ग्लोबल ऑयल सप्लाई गुजरती है. अगर यहां कोई भी रुकावट आती है, तो उसका असर पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर पड़ सकता है. इसी वजह से यह मुद्दादो देशों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल चिंता का विषय बन गया है.

Advertisement

तेल, सप्लाई चेन पर सबसे ज्यादा असर

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह ब्लॉकेड लागू होता है, तो इससे न सिर्फ तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं, बल्कि खाद्य पदार्थ, फर्टिलाइजर और अन्य जरूरी सामान की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा, इस तरह की कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय कानून और सैन्य टकराव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:April 14, 2026 8:48 PM IST

Updated Date:April 14, 2026 8:48 PM IST