DatingApps: ईरान का एक गुप्त नेटवर्क डेटिंगऐप पर अमेरिकी लोगों को निशाना बना रहा है. टिंडर और बम्बल जैसे डेटिंगप्लेटफॉर्म पर ईरान के ये लोग मौजूद हैं और चैट के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. एक अमेरिकी रिपोर्ट में ये चेतावनी दी गई है.
डेलीएक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकार से जुड़ा कथित क्रिप्टोस्कैम नेटवर्क डेटिंगऐप पर इस मिशन को अंजाम दे रहा है.
क्या है modusoperandi
ईरान के इन शातिर लोगों का काम करने का तरीका (modusoperandi) बेहद सामान्य नजर आता है. वे पहले दोस्ताना चैटिंग करते हैं. फिर जल्दी से जान-पहचान बनाने का प्रयास करते हैं. पीड़ितों को लगता है कि वे एक रोमांटिक रिश्ते में आ चुके हैं.
इन गुप्त ईरानियों और अमेरिकी पीड़ित के बीच कुछ समय बाद यह रिश्ता थोड़ा गहरा हो जाता है. तब शातिर ठग निवेश की सलाह देते हैं. पीड़ित को एक नकली क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म की ओर ले जाया जा रहा होता है. उन्हें लगता है कि ये निवेश है लेकिन ये पैसा ईरान के खजाने में चला जाता है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
तेल अवीव में रहने वाले ब्लॉकचेनफोरेंसिक विशेषज्ञ और लायंसगेट नेटवर्क के संस्थापक बेजलेलएथनरविव ने कहा है कि ईरान, उत्तर कोरिया और रूस एक तरह से काम करते हैं. ये तीनों देश अपने भू-राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए नागरिकों को निशाना बनाते हैं.
90 मिलियन डॉलर जब्त
कंपनी ने 7 अक्टूबर के हमलों के बाद हमास से 90 मिलियन डॉलर यानी करीब 850 करोड़ से ज्यादा के क्रिप्टोफंड को ट्रैक करने और जब्त करने में इज़राइली अधिकारियों की मदद की है.
पिगबुचरिंगस्कैम
साइबर अपराध से जुड़े मामलों में इस तरीके को ‘पिगबुचरिंगस्कैम‘ (PigButcheringScam) कहते हैं. धोखेबाज दिन, हफ्तों, कभी-कभी महीनों तक, पीड़ितों का भरोसा जीतकर उन्हें “फुसलाते” हैं. अंत में उन्हें नकली क्रिप्टो स्कीम में निवेश करने के लिए कहा जाता है और पेमेंट क्रिप्टोकरेंसी में मांगी जाती है. पैसा का ट्रेस छिपाने के लिए इसे ब्लॉकचेन में घुमाया जाता है.
FBI के डेटा के अनुसार, इन धोखाधड़ियों में क्रिप्टोकरेंसी का हिस्सा लगभग तीन-चौथाई है. कार्ड, कैश सब पीछे छूट गए हैं. वहीं फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी प्राइवेट चैट से इस तरह की धोखाधड़ी की जाती है. विशेषज्ञों के मुताबिक, बड़ी चिंता सिर्फ पैसों का नुकसान नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.