
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Hamas Leader Yahya Sinwar : इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष में हिजबुल्लाह और ईरान की एंट्री के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इस बीच इजराइली सेना लगातार अपने दुश्मनों को इस दुनिया से विदा करने में लगा हुआ है. बीते दिनों हिजबुल्लाह लीडर नसरल्लाह समेत कई उग्रवादियों को ठिकाने लगाने के बाद अब हमास प्रमुख याह्या सिनवार के भी एयरस्ट्राइक में मारे जाने का दावा किया जा रहा है. इजराइली विदेश मंत्री ने अपने एक बयान में याह्या सिनवार के मारे जाने का दावा किया है. इससे पहले सेना ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया कि हमास के ठिकानों पर किए गए एयरस्ट्राइक में तीन आतंकियों की मौत हुई है, जिसमें से एक संगठन का लीडर याह्या सिनवार भी हो सकता है.
इजराइल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने गुरुवार को हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या की घोषणा की जिस पर इजराइल ने पिछले साल 7 अक्टूबर को समूह के हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है. काट्ज़ ने मीडिया को भेजे एक बयान में कहा, ‘सात अक्टूबर के नरसंहार और अत्याचारों के लिए जिम्मेदार सामूहिक हत्यारे याह्या सिनवार को आईडीएफ (इजरायली सेना) के सैनिकों ने आज (गुरुवार) मार गिराया.’
पुष्टि से पहले एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इजराइल रक्षा बलों ने गाजा में चल रहे एक अभियान के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों को संदेह था कि मारे गए आतंकवादियों में से एक हमास प्रमुख याह्या सिनवार हो सकता है. आईडीएफ (IDF) और आईएसए (ISA) संभावना की जांच कर रही हैं. हालांकि अभी तक मारे गए आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि नहीं हो पाई है. सेना ने गुरुवार को एक बयान में बिना विस्तृत जानकारी दिए कहा कि गाजा में ऑपरेशन के दौरान तीन आतंकवादी मारे गए.
बयान में सेना की तरफ से कहा गया कि अब तक तीनों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस संभावना की जांच की जा रही है कि तीनों में से एक याह्या सिनवार था या नहीं. बयान के मुताबिक, जिस इमारत में आतंकवादी मारे गए वहां बंधकों की मौजूदगी के कोई निशान नहीं थे. इज़राइल रक्षा बल (IDF) ने कहा, ‘जो सेनाएं क्षेत्र में काम कर रही हैं, वे आवश्यक सावधानी के साथ काम करना जारी रख रही हैं.’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमास चीफ याह्या सिनवार 7 अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर हमास के घातक हमले के मुख्य मास्टरमाइंड में से एक था.
जुलाई में ईरानी राजधानी तेहरान में इजराइल द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक हमले में इस्माइल हनियेह की हत्या के बाद याह्या सिनवार को हमास का लीडर चुना गया था. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार को इजरायली सेना ने गाजा स्थित एक स्कूल पर हमला किया और पांच बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों को मार डाला. इजरायली सेना ने कहा कि हमले में हमास और इस्लामिक जिहाद के दर्जनों आतंकवादियों को निशाना बनाया गया, जो उत्तरी गाजा के शहरी शरणार्थी शिविर, जबालिया में अबू हुसैन स्कूल में एकत्र हुए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.