क्या इंसान नहीं, एआई हैं ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी? किसने किया बड़ा दावा

Ebrahim Zolfaghari: इजरायल ने दावा किया है कि ईरानी सेना का प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी, जो डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाने के लिए जाना जाता है, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हो सकता है.

Published date india.com Published: April 16, 2026 8:14 AM IST
क्या इंसान नहीं, एआई हैं ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी? किसने किया बड़ा दावा
(photo credit social media , for representation only)

Ebrahim Zolfaghari: ईरान युद्ध के दौरान एक चेहरा जो सबसे ज्यादा नजर आ रहा था, वह हैं ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी. अब इजरायल ने दावा किया है कि हो सकता है कि इब्राहिम जुल्फिकारी इंसान नहीं, बल्कि एक एआई हों.

सेना की वर्दी पहने हुए, जुल्फिकारी ने एक व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ अपना संदेश पढ़ते थे. करीब 40 दिन चले इस युद्ध के दौरान जुल्फिकारी ने इजरायल और अमेरिका के खिलाफ मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ रखा था.

क्या है इजरायल का दावा

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IDF के फारसी-भाषा वाले अकाउंट पर एक पोस्ट में इजरायली अधिकारियों ने ये दावा किया है. इजरायली अधिकारियों ने कहा कि इब्राहिम जुल्फिकारी एक असली इंसान के बजाय AI से बनाया गया प्रोडक्ट ज्यादा लगता है.

क्या अब भारत रूस से तेल नहीं खरीद पाएगा? अमेरिका के ट्रेजर सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान

क्या किसी ने इब्राहिम जुल्फिकारी को युद्ध में देखा

आईडीएफ ने इस पोस्ट में लिखा है, अगर आपने इब्राहिम जुल्फिकारी को किसी इंटरव्यू में या मैदान पर देखा है, तो हमें बताएं. अगर नहीं, तो यह साबित करने में हमारी मदद करें कि वह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट हैं. क्या ईरान को लोगों से बात करने के लिए काल्पनिक किरदार बनाने पड़ रहे हैं? और यह उनके संदेशों की विश्वसनीयता के बारे में क्या कहता है?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उड़ाया ट्रंप का मजाक

युद्ध शुरू होने के लगभग तीन हफ्ते बाद आए एक वीडियो आया, इसमें ज़ुल्फिकारी ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया. जुल्फिकारी ने ट्रंप से कहा, युद्ध का नतीजा ट्वीट से तय नहीं होता, युद्ध का नतीजा तो मैदान पर तय होता है. ठीक उसी जगह पर (ईरान की जमीन और होर्मुज), जहां जाने की हिम्मततो आपमें है और न ही आपकी सेना में, और जिसके बारे में आप सिर्फ अपने ट्वीट में ही बात कर सकते हैं.

इब्राहिम जुल्फिकारी के वायरल बयान

  • अमेरिकी सैनिकफारस की खाड़ी की शार्क का खानाबन जाएंगे
  • इजरायल को ‘पाषाण युग‘ में वापस भेजा जाएगा
  • इस युद्ध का नामएपिक फ्यूरीके बजायएपिक फियर’रखना सही रहेगा
  • हे ट्रंप, तुम्हें नौकरी से निकाला जाता है तुम इस वाक्य से परिचित हो
  • क्या मिस्टर ट्रंप इस हद तक पहुंच गए हैं कि आप खुद से ही बातचीत कर रहे हैं?

पश्चिमी मीडिया ने जुल्फिकारी की तुलना इराक के बदनाम और गलत जानकारी देने वाले सूचना मंत्री, मुहम्मद सईद अल-सहहाफ से की. मुहम्मद सईद अल-सहहाफ को कॉमिकल अली के नाम से भी जाना जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.