लंदन. ब्रिटेन के 4 वर्षीय राजकुमार प्रिंस जॉर्ज खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) के निशाने पर हैं. ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आतंकी संगठन आइएस की हिटलिस्ट में प्रिंस जॉर्ज का नाम है. आईएस ने प्रिंस जॉर्ज को जान से मारने की धमकी भी दी है. आईएस ने लंदन के भविष्य के राजा की तस्वीर टेलीग्राम पर पोस्ट की है. इस तस्वीर के साथ आईएस ने खतरनाक संदेश भी पोस्ट किया है.
प्रिंस जॉर्ज ने हाल ही में लंदन के मध्य में दक्षिणी स्कूल में अपनी पढ़ाई शुरू की है. ब्रिटिश अखबार ‘स्टार संडे’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि आईएस की पोस्ट में प्रिंस जॉर्ज के नए स्कूल के सामने उनकी एक तस्वीर पोस्ट की गई थी. इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा गया था, ‘स्कूल स्टार्ट्स अर्ली’ अखबार ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया है कि इस पोस्ट में अरबी भाषा में भी कुछ लिखा गया था.
The Duke and Duchess are very pleased to share a photograph of The Duke and Prince George at Kensington Palace this morning. pic.twitter.com/MxcU0RqGvi
— Kensington Palace (@KensingtonRoyal) September 7, 2017
आईएस के संदेश में एक जिहादी गाने का भी जिक्र है जिसका अनुवाद है- ‘जब गोलियों की धुन के साथ युद्ध आता है, हम अविश्वास पर उतरते हैं, बदला लेने की इच्छा रखते हैं.’ आतंकी संगठन आईएस अपनी पोस्ट के लिए टेलीग्राम ऐप को यूज करता है. इस ऐप में यूजर की लोकेशन छिपी रहती है.
‘स्टार संडे’ ने इस बात को माना है कि उनकी जांच में यह सामने आया है कि आईएस की पोस्ट में प्रिंस जॉर्ज को ही निशाने पर लेने की बात कही गई है. प्रिंस जॉर्ज की सुरक्षा पर इससे पहले भी सवाल उठे हैं. जॉर्ज के स्कूल में जाने से पहले वहां एक संदिग्ध महिला को भी देखा जा चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.