Israel Found Hamas Tunnel: इज़रायली सेना ने गाजा पट्टी में अब तक की सबसे बड़ी हमास सुरंग का पता लगाया है. ये सुरंग एक प्रमुख सीमा पार से कुछ मीटर की दूरी पर है. इसका आकार इतना बड़ा था कि छोटे वाहन आसानी से सुरंग के अंदर जा सकते हैं.
रविवार (17 दिसंबर) को एक्स पर एक पोस्ट में IDF ने कहा, ‘एक्सपोज्ड: हमास की सबसे बड़ी आतंकी सुरंग खोजी गई. यह विशाल सुरंग प्रणाली चार किलोमीटर (2.5 मील) तक फैली हुई है.’ आईडीएफ के मुताबिक, यह सुरंग प्रणाली हमास नेता याह्या सिनवार के भाई और हमास के खान यूनिस बटालियन के कमांडर मोहम्मद सिनवार के नेतृत्व में एक प्रोजेक्ट थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.