By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Israel Carried Out Airstrike On Syrias Capital Damascus 5 People Died
इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क पर एयर स्ट्राइक की, 5 लोगों की हुई मौत
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि हवाई रक्षा प्रणाली दमिश्क के आसपास आसमान में इजराइल के हमलों का जवाब दिया
दमिश्क: इजराइल (Israel) ने बीती रात मध्य दमिश्क के एक रिहायशी इलाके पर हवाई हमले (airstrike) किए, जिनमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 12 बजे राजधानी में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई और सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली दमिश्क के आसपास आसमान में दुश्मन के हमलों का जवाब दे रही है.
समाचार एजेंसी ने सैन्य सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि हमलों में एक सैनिक सहित पांच लोग मारे गए हैं और 15 लोग घायल हुए हैं. इसने कहा कि कई रिहाइशी इमारतें तबाह हो गई हैं. हमले को लेकर इजराइल का तत्काल कोई बयान नहीं आया है.
इजराइली हवाई हमलों में अकसर दमिश्क के आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया जाता है. छह फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से ये पहले हमले हैं.
इजराइल ने हाल के वर्षों में सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों में सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन उसने कभी इन हमलों या अभियानों पर बात नहीं की. हालांकि इजराइल यह स्वीकार करता है कि वह ईरान समर्थित आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाता है, जिनमें लेबनान के हिज्बुल्ला जैसे संगठन शामिल हैं. (इनपुट-भाषा)
Also Read:
-
रूस ने लंदन पर हमले की धमकी क्यों दी? जर्मनी, इजरायल और तुर्की भी निशाने पर, ये लिस्ट देखकर यूरोप में मचा हड़कंप
-
फिर लड़ने की ताकत जुटा रहा है ईरान? सैटेलाइट इमेज में क्या दिखा जिससे परेशान हैं अमेरिका-इजरायल?
-
ईरान को घेरने के लिए अमेरिका ने कैसे बिछाई बिसात? होर्मुज में कहां-कहां तैनात किए मिसाइल और टैंकर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें