Israel End Ceasefire With Deadly Air Strikes On Gaza Killed Dozens Of Palestinians
नेतन्याहू ने क्यों तोड़ा सीजफायर? गाजा पर हवाई हमले में 100 से ज्यादा की मौत, सीरिया और लेबनान को भी नहीं बख्शा
Israel Hamas War: इजरायल (Israel) के इन हमलों ने पूरे मध्य पूर्व को दहला दिया है. सिर्फ गाजा पट्टी (gaza) पर 35 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया गया है. लेबनान और सीरिया में भी कई धमाके हुए हैं.
Israel Hamas War: कुछ हफ्तों की शांति के बाद मध्य पूर्व (Middle East) फिर दहल उठा है. इजरायल (Israel) मंगलवार को सीजफायर (ceasefire) तोड़ दिया है और गाजा पर जबरदस्त बमबारी की है. हमास (hamas) ने दावा किया है कि इन हमलों में 100 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हुई है. इजरायल ने गाजा के अलावा सीरिया और लेबनान में भी हवाई हमले किए हैं.
रायटर्स ने हमास के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू (Netanyahu) और उनकी सरकार ने संघर्ष विराम समझौते को पलटने का फैसला किया है, जिससे गाजा में बंधकों का भविष्य अनिश्चित हो गया है. हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इजरायल ने कई हमलों में दर्जनों फिलिस्तीनी मारे गए हैं. हमास का वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी महमूद अबू वत्फा भी मारा गया है.
हवाई हमलों से आगे बढ़ेंगे हम: इजरायली सेना
इजरायल रक्षा बलों (IDF) और इजरायल सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर व्यापक हमले कर रहे हैं. हम इस अभियान को हवाई हमले से आगे लेकर जाएंगे. इस बार हमास पर और ज्यादा ताकत से हमला किया जाएगा.
अमेरिका से बात करने के बाद हमला
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को गाजा हमलों में इजरायल ने व्हाइट हाउस से परामर्श किया था. बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने सेना को गाजा में हमास के खिलाफ “कड़ी कार्रवाई” करने का निर्देश दिया है, क्योंकि फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह ने बंधकों को रिहा करने से इनकार कर दिया है और युद्ध विराम के सभी प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया है.
पूरी गाजा पट्टी पर हमला
रिपोर्ट के मुताबिक मध्य गाजा में डेर अल-बलाह में तीन घरों पर हमला किया गया, गाजा शहर में एक इमारत को निशाना बनाया गया और खान यूनिस और राफा में लक्ष्यों पर भी हमला किया गया. फिलिस्तीनी नागरिक आपातकालीन सेवा ने गाजा पर कम से कम 35 हवाई हमलों की सूचना दी है.
हमास ने युद्धविराम समझौते के पहले चरण के हिस्से के रूप में लगभग 2,000 फ़िलिस्तीनी (Palestinians) कैदियों के बदले में लगभग तीन दर्जन बंधकों (hostages) को रिहा किया है. हालांकि, दो सप्ताह पहले युद्धविराम के पहले चरण के समाप्त होने के बाद से, दोनों पक्ष दूसरे चरण के लिए आगे के रास्ते पर सहमत नहीं हो पाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.