Israel Government Agrees To Regularly Let Fuel Into Gaza
Israel-Hamas War: गाजा में मानवीय चिंताओं के बीच इजरायल ने क्षेत्र को नियमित ईंधन आपूर्ति को मंजूरी दी
इजरायल की इस मंजूरी के पीछे का तर्क गाजा में मानवीय संकट को बताया गया है. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा में भुखमरी के हालात हैं और हमें सुरक्षित मार्ग एकमात्र की उम्मीद है.
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी भारी जंग अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं. गाजा के लिए मानवीय संकट गहराने से भुखमरी और आवासहीन फलस्तीनियों के समक्ष चुनौती खड़ी हो गई. ईंधन की कमी और संचार बंद होने के कारण गाजा के लिए संयुक्त राष्ट्र की सहायता आपूर्ति दोबारा रुक गई. इस बीच खबर आई है कि इजरायल की युद्ध कैबिनेट ने मानवीय संकट को देखते हुए गाजा में नियमित ईंधन आपूर्ति की मंजूरी दे दी है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार की मंजूरी के बाद दो ईंधन टैंकरों ने राफा क्रॉसिंग से गाजा में प्रवेश किया. अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (UNRWA ) द्वारा कुल 60,000 लीटर डीजल ईंधन ले जाने की व्यवस्था की गई है. इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हैगारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठनों के उपयोग के लिए ईंधन आपूर्ति की मंजूरी दी गई है. ईंधन दक्षिणी गाजा पट्टी को पानी आपूर्ति करने वाली सुविधाओं का समर्थन करेगा. इनकी निगरानी अमेरिका और मिस्र कर रहे हैं.
अमेरिकी विदेश विभाग के एक अधिकारी ने CNN को बताया कि स्वीकृत फैसले के तहत हर 48 घंटे में 1,40,000 लीटर ईंधन गाजा में प्रवेश करेगा. जिसमें से अधिकांश पानी और सीवेज के उपयोग के लिए आवंटित किया जाएगा. अतिरिक्त उपयोग में संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के ट्रक, अपशिष्ट निपटान, बेकरियां और दक्षिणी गाजा में अस्पताल शामिल हैं. इसका एक छोटा हिस्सा यानि हर 48 घंटे में लगभग 20,000 लीटर, सेल फोन और इंटरनेट सेवाओं के लिए पालटेल जनरेटर को बिजली देगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.