हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे एक के बाद 5 रॉकेट, हमले के बाद 50 से ज्यादा शहरों में गूंजने लगे सायरन

हिजबुल्लाह ने शुक्रवार (8 अक्टूबर) की रात इजराइल पर करीब 5 रॉकेट दागे. इस हमले में कई लोग घायल हो गए. वहीं इस हमले के बाद करीब 53 शहरों में सायरन बजने लगे.

Published date india.com Published: November 9, 2024 7:09 AM IST
हिजबुल्लाह ने इजरायल पर दागे एक के बाद 5 रॉकेट, हमले के बाद 50 से ज्यादा शहरों में गूंजने लगे सायरन

हिजबुल्लाह ने शुक्रवार (9 अक्टूबर) को मध्य और उत्तरी इजरायल पर एक के बाद एक करीब पांच रॉकेट दागे, जिसके बाद इजरायल के 5 बड़े शहरों में सायरन बजना शुरू हो गया. इजरायली सेना के मुताबिर उन्होंने रॉकेट को रोक दिया गया था, हालांकि एक रॉकेट शहर के गलीली में गिरा. जिससे कुछ लोग घायल हो गए. सरकारी कान टीवी न्यूज के मुताबिक जो एक रॉकेट उत्तरी इजरायल के एकर शहर पर गिरा उससे बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. वहीं,  एक घर भी इस हमले में गिर गया.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह की ओर से इस हमले की कोई पुष्टि नहीं की गई है. आपको बता दें कि ये हमला इजरायल में हिजबुल्लाह द्वारा लगभग 120 रॉकेट दागे जाने के दो दिन बाद हुआ. इजरायल से जंग के बीच हिजबुल्लाह के  नेता शेख नईम कासिम ने इजरायली सेना के खिलाफ जीत हासिल करने तक लड़ने की कसम खाई थी.

इजरायल ने लिया था हमले के खिलाफ एक्शन

पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमास हमले के बाद इजरायली सेना ने हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ ऑपरेशन शुरू किया था. इस साल सितंबर के अंत से हिजबुल्लाह और हमास के बीच संघर्ष बढ़ गया है.

                                                                                    (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.