Israel-Hamas War: अगर गाजा में 4 दिनों तक...,इस शर्त पर फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजरायल

इजरायल 50 बंधकों की रिहाई के बदले 150 फिलिस्तीनी कैदियों को जेल से रिहा करेगा. इसके बदले 4 दिनों तक गाजा में कोई हमला नहीं करेगा.

Published date india.com Published: November 22, 2023 8:07 AM IST
Israel-Hamas War: अगर गाजा में 4 दिनों तक...,इस शर्त पर फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा इजरायल

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, इजरायल की सरकार ने हमास की तरफ से बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले 150 फिलिस्तीनी महिला और नाबालिग कैदियों की जेल से रिहाई के साथ 4 दिनों के संघर्ष विराम (Cease Fire) को मंजूरी दी है. इस समझौते के तहत इजरायली सेना चार दिनों तक गाजा में हमले रोकेगी. और इसके बदले हमास रोज 10-10 इजरायली बंदियों को रिहा करेगा.

इजरायली मीडिया के अनुसार, हमास 50 से 80 बंधकों को रिहा कर सकता है. इसके बदले में इजरायल भी कुछ फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने बताया संघर्ष विराम समझौते को लेकर विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई. इस बैठक में इजरायल औपचारिक रूप से हमास के साथ समझौते के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई. बैठक के बीच इजरायल में अति दक्षिणपंथी रुझान रखने वाली पार्टियों ने इस समझौते का विरोध किया है. उनका दावा है कि इस समझौते से इजरायल की सुरक्षा को खतरा पैदा होगा और बंधकों की वापसी भी अटक जाएगी.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन इजरायली बंधकों को रिहा किया जाएगा, उनमें सिर्फ महिलाएं और बच्चे शामिल होंगे. दोनों पक्षों में कैदियों की अदला-बदली कई दिनों तक चलेगी. इसमें हमास हर दिन 10 इजरायली बंधकों को रिहा करेगा. इसके बदले में इजरायल रोजाना 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा. हालांकि विदेशी बंधकों को रिहा करने पर बातचीत फिलहाल नहीं हुई है.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Also Watch: Chandrayaan 4: चांद से मिट्टी लाने वाला है ISRO, चंद्रयान 4 सुलझाएगा अनसुलझे राज़ | Lupex Mission

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.