Another Hamas terrorist said after doing their handler's bidding, they burned down two houses.
Israel-Hamas War: इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध से दोनों पक्षों के निवासियों की हालत बद से बदतर होती जा रही है. इजरायल और फिलिस्तीन लगातार एक दूसरे एयर स्ट्राइक कर रहे है, इससे हर तरफ सिर्फ तबाही का मंजर दिख रहा है, यहां लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. अस्पतालों में बिजली गुल हो गई है और चिकित्सा सेवा लगभग ठप पड़ चुकी है. इन सबके बीच, खबर आई है कि इजरायली सेना ने आज (22 अक्टूबर) को जेनिन की अल-अंसार मस्जिद पर एयर स्ट्राइक की. इजराइल डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा, सुरक्षा इंटेलीजेंस ने हमें बताया कि हमास के आतंकियों ने मस्जिद को कमांड सेंटर बना रखा था. आतंकी यहां हमले की प्लानिंग करते और उसे अंजाम देते थे.
The IDF & ISA just conducted an aerial strike on a Hamas and Islamic Jihad terrorist compound in the Al-Ansar Mosque in Jenin.
Recent IDF intel revealed that the Mosque was used as a command center to plan and execute terrorist attacks against civilians. pic.twitter.com/gQfyv6wUAV
जानकारी के अनुसार, इजरायली विमानों ने रात भर गाजा में कई निशानों पर भारी बमबारी की. विमानों ने पूरे गाजा पट्टी में बड़ी संख्या में हमास के आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इसमें बहुमंजिला इमारतों के अंदर कमांड सेंटर और युद्धक केंद्र भी शामिल रहे. फिलस्तिनी चिकित्सा अधिकारियों व हमास मीडिया ने कहा कि इजरायली विमानों ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले स्थानों में से एक गाजा में कई परिवारों के घरों को निशाना बनाया. इसमें कम से कम 50 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए.
लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर हमला
वहीं, इजराइल पर हमास के बाद लेबनान की तरफ से भी हमले किए जा रहे हैं. खबर है कि देर रात इजराइली सेना ने लेबनान बॉर्डर पर भी एयरस्ट्राइक की. लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने बताया कि 7 अक्टूबर से अब तक उनके 14 मेंबर मारे जा चुके हैं. टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने दावा किया है कि जंग की शुरुआत से अब तक हमास 550 रॉकेट मिसफायर हुए हैं. जो गाजा में ही गिरे हैं, इनसे काफी नुकसान भी हुआ है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.