Israel Iran War Day 3 Us Israeli Attacks Iran Reaction See Full Timeline
ताबड़तोड़ हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत, फ्लाइट्स रद्द... इजरायल-ईरान जंग में अब तक क्या-क्या हुआ; देखें पूरी टाइमलाइन
Iran-Israel War: इजरायल-US-ईरान संघर्ष तीसरे दिन भी जारी है. ईरान ने खाड़ी देशों में जवाबी हमले किए, कई मिसाइलें दागीं जिसमें अमेरिकी सैनिकों की मौत की खबरें भी सामने आईं. चलिए इस खबर में जानते हैं अब तक के सभी अपडेट्स...
ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे बहरीन, सऊदी अरब, कतर, यूएई, इराक और इजरायल में हड़कंप मच गया. (Photo from AI)
अमेरिकी और इजरायली हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है और खाड़ी देशों को निशाना बनाया है. शनिवार को अमेरिका और इजरायल की स्ट्राइक के तुरंत बाद ईरानने मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे बहरीन, सऊदी अरब, कतर, यूएई, इराक और इजरायल में हड़कंप मच गया. यह संघर्ष तीन दिन से लगातार जारी है और माहौल पहले से और भी तनावपूर्ण हो गया है. नागरिकों और सैनिकों की मौत और घायल होने की खबरें लगातार आ रही हैं. हवाई यातायात बाधित हुआ है और कई देशों ने एयर डिफेंस अलर्ट जारी किए हैं. कुछ देशों ने अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी भी दी है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इजरायल-ईरान जंग में अब तक क्या-क्या हुआ…
ईरान में हालात कैसे हैं?
तेहरान के नीलोफर स्क्वायर पर हुए हमले में 20 से अधिक लोगों की मौत.
स्नानंदज शहर में दुश्मन हमले में कम से कम दो लोगों की मौत.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि संयुक्त अमेरिकी-इजराइली ऑपरेशन में 48 ईरानी नेताओं की मौत हुई.
ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया कि वह इस सैन्य अभियान में शामिल नहीं होगा.
ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले के जरिए जवाबी कार्रवाई की.
खाड़ी देशों में ईरान के हमले
अबू धाबी (UAE) और दोहा (कतर) में सोमवार सुबह विस्फोट सुनाई दिए.
कतर ने पैट्रियट डिफेंस सिस्टम और अब फाइटर प्लेन तैनात किए.
ओमान में तेल टैंकर MKD VYOM पर विस्फोटक से हमला, एक नाविक की मौत.
कुवैत में कई शत्रुतापूर्ण हवाई लक्ष्यों को इंटरसेप्ट करने का दावा.
बहरीन में मलबे से आग लगी, एयर रेड अलर्ट जारी और नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की चेतावनी.
इजरायली हालात के बारे में भी जान लें
ईरान ने मिसाइलें दागीं, इजराइली एयर डिफेंस सक्रिय.
हिजबुल्लाह के जवाबी हमले के बाद दक्षिणी लेबनान और बीरूत उपनगरों में स्ट्राइक, 20 लोगों की मौत और 91 घायल.
दक्षिण लेबनान में भी 11 मौतें और 58 घायल.
अमेरिका में क्या स्थिति है?
अमेरिकी रक्षा सचिव Pete Hegseth ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए, ट्रंप ने बदला लेने की चेतावनी दी.
अमेरिकी ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक सभी उद्देश्य हासिल नहीं होते.
इराक, सीरिया, जॉर्डन और साइप्रस में प्रभाव
सीरिया में अइन टर्मा में मिसाइल मलबे से घायल.
जॉर्डन में एयरस्पेस बंद और कोस्टल शहर में घना धुआं.
साइप्रस में UK रॉयल एयर फोर्स बेस अक्रोटिरी पर शहद ड्रोन हमला, सीमित नुकसान.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.