लेबनान के लिए नई चुनौती खड़ी कर रहा है हिजबुल्लाह, जानें इजरायल ने ऐसा क्यों कहा?

इजरायल-हमास युद्ध को लेकर IDF के प्रवक्ता ने कहा इजरायल सिर्फ अपना बचाव कर रहा है और ऐसा करने के लिए वह जरूरी कदम उठा रहा है.

Published date india.com Published: October 22, 2023 2:45 PM IST
लेबनान के लिए नई चुनौती खड़ी कर रहा है हिजबुल्लाह, जानें इजरायल ने ऐसा क्यों कहा?

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. 7 अक्टूबर को भड़के संघर्ष में अब तक 5,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इजरायल की तरफ से गाजा में किए हमले में अब तक 4300 से अधिक लोग मारे गए हैं जबकि 12 हजार से अधिक घायल हुए हैं. वहीं, हमास के हमले में इजराइल में करीब 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 4000 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. इन सबके बीच, इजरायली सेना ने आज (22 अक्टूबर) को वेस्ट बैंक के एक मस्जिद पर अटैक किया. हमले को लेकर इजरायली सेना ने कहा, “आतंकवादियों ने मस्जिद का इस्तेमाल हमलों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के लिए एक कमांड सेंटर के रूप में किया था.”

अल-अंसार मस्जिद पर हमले के बाद इजरायली सेना का बयान सामने आया है. IDF के प्रवक्ता जोनाथन कॉनरिकस ने कहा “हिजबुल्लाह बहुत खतरनाक गेम खेल रहा है. वे स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं क्योंकि हर दिन हमले बढ़ रहे हैं.” जोनाथन ने आगे कहा कि हिजबुल्लाह लेबनान को एक ऐसे युद्ध में खींच सकता है, जिससे उसे कुछ हासिल नहीं होगा. प्रवक्ता ने कहा, आईडीएफ ने ऐसे कई उदाहरण देखे हैं जहां हिजबुल्लाह ने सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए यूएन के ठिकानों के करीब गोलीबारी की. जोनाथन ने कहा, हिजबुल्लाह नागरिक इमारतों से मिसाइलें और रॉकेट दागता है और आमतौर पर आबादी वाले इलाके के भीतर से हमला करता है.

मीडिया एजेंसी CNN की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई समाचार एजेंसी ने रविवार तड़के दमिश्क और अलेप्पो दोनों हवाई अड्डों पर हवाई हमले की सूचना दी. एजेंसी ने कहा, आज सुबह लगभग 5:25 बजे, इजरायली दुश्मन ने एक साथ भूमध्य सागर की दिशा, लताकिया के पश्चिम और कब्जे वाले सीरियाई गोलान की दिशा से दमिश्क और अलेप्पो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों के विस्फोट के साथ हवाई आक्रमण किया. इसमें कहा गया है कि दोनों हवाईअड्डों पर रनवे के क्षतिग्रस्त होने से वे सेवा से बाहर हो गए हैं और हवाई यातायात को लताकिया शहर की ओर मोड़ दिया गया है.

(इनपुट- एजेंसी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.