ईरान से जंग के बीच कहां हैं नेतन्याहू? मौत की अटकलों पर आखिर इजरायल सरकार ने जारी किया बयान

Israel Iran War Update: सोशल मीडिया पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत की खबरों ने खलबली मचा दी है. इसपर अब सरकार ने बयान जारी किया है.

Updated Date:March 15, 2026 12:47 PM IST

By Gaurav Barar Edited By Gaurav Barar

Advertisement

Benjamin Netanyahu News: मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर दावों का एक सैलाब उमड़ पड़ा. हालांकि, इजरायल सरकार ने इन तमाम अटकलों और दावों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं.

Advertising
Advertising

यह पूरा घटनाक्रम तब शुरू हुआ जब बेंजामिन नेतन्याहू के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में वह अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते नजर आ रहे थे. युद्ध के इस दौर में प्रधानमंत्री का सार्वजनिक रूप से सामने आना सामान्य बात थी, लेकिन इस वीडियो के एक छोटे से हिस्से ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी.

'छठी उंगली' का रहस्य

सोशल मीडिया यूजर्स ने बारीकी से वीडियो का विश्लेषण करते हुए दावा किया कि जब नेतन्याहू ने अपना हाथ उठाया, तो उसमें छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं. डिजिटल विशेषज्ञों और नेटिजन्स ने इसे AI-जनरेटेड वीडियो होने का पुख्ता प्रमाण मान लिया. उनका तर्क था कि अक्सर AI वीडियो में इंसानी शरीर की बनावट, खासकर उंगलियों को सटीक रूप से दिखाने में चूक कर देता है.

Also Read

More Hindi-news News

इसी आधार पर यह अफवाह फैलने लगी कि असली नेतन्याहू अब जीवित नहीं हैं और सरकार उनकी मौत को छिपाने के लिए डिजिटल तकनीक का सहारा ले रही है.

Advertisement

कैंडेस ओवेन्स के पोस्ट ने दी हवा

इन अफवाहों को वैश्विक स्तर पर तब और मजबूती मिली, जब प्रसिद्ध अमेरिकी रूढ़िवादी कमेंटेटर कैंडेस ओवेन्स ने इस मुद्दे पर सवाल उठाए. उन्होंने सीधे तौर पर पूछा, "बिबी (नेतन्याहू का उपनाम) कहां हैं?" ओवेन्स ने अपने पोस्ट में न केवल उनकी अनुपस्थिति पर सवाल उठाए, बल्कि इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाई.

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय द्वारा कथित तौर पर नकली AI वीडियो जारी किए जा रहे हैं और बाद में उन्हें डिलीट किया जा रहा है. उन्होंने व्हाइट हाउस में देखी जा रही 'घबराहट' का भी जिक्र किया, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई कि क्या इजरायल और अमेरिका किसी बड़े सच को दुनिया से छिपा रहे हैं.

इजरायल सरकार का कड़ा रुख

जैसे ही मारे जाने की खबरें अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बनने लगीं, इजरायल सरकार ने सक्रियता दिखाई. आधिकारिक बयानों में इन खबरों को फेक न्यूज और दुष्प्रचार का हिस्सा बताया गया. सरकार ने स्पष्ट किया कि युद्ध के समय में मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए दुश्मन देश या शरारती तत्व इस तरह की भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं.

तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि वीडियो में उंगलियों का अजीब दिखना केवल कैमरा एंगल या वीडियो कम्प्रेशन की वजह से हो सकता है, जिसे जानबूझकर साजिश का रूप दे दिया गया. फिलहाल, इजरायल ने साफ कर दिया है कि उनके नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है और प्रधानमंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:March 15, 2026 12:46 PM IST

Updated Date:March 15, 2026 12:47 PM IST