Italy Hotel Wedding Fire Viral Video Celebration Turns Tragic Incident Groom Injured
शादी के मंडप में लगी भयानक आग! दूल्हा बुरी तरह झुलसा, मेहमानों की निकली चीखें..देखें वीडियो
Wedding Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी का जश्न अचानक मातम में बदल जाता है और हर तरफ अफरा-तफरी मच जाती है.
Wedding Fire Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होता. दरअसल, 27 दिसंबर 2025 को इटली में स्थित पैलेस होटल क्रिस्टल में एक शादी की खुशियां अचानक खौफनाक मंजर में बदल गई. शादी में उस वक्त लगभग 200 मेहमान मौजूद थे. यहां सेलिब्रेशन के दौरान अचानक फुलझड़ियों से आग लग गई, जिसके बाद आग पूरे होटल में फैल जाती है.
शादी का जश्न मातम में बदला
वीडियो में दिखाई देता है कि आग लगते के बाद पूरे होटल में हड़बड़ी मच गई है. जिसके बाद होटल के अंदर मौजूद सभी लोग भागने लग जाते है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल में शादी वाली जगह पर बड़ी-बड़ी फुलझड़ियां लगाई गई थीं, जिन्हें जश्न के दौरान जलाया जाता है. इनसे निकली चिंगारियां छत तक जाती है और कुछ पलों में आग पूरे हिस्से में फैलती हुई दिखती है. इसके बाद हर ओर चीख-पुकार मच गई और बड़े-छोटे सब लोग अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागते हैं.
Video यहां पर देखें
आग में झुलसा दूल्हा
खबरों की मानें, तो आग की वजह से दूल्हे को गंभीर चोटें आई और आग बुझाने के चक्कर में उनके हाथ और सिर पर जलने के निशान हो गए है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बाद रात में ही छुट्टी मिल गई. हालांकि, कुछ मेहमानों को आग के धुएं से थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा. एम्बुलेंस-फायर ब्रिगेड की टीम समय पर आने से सबको सही सलामत बाहर निकाल लिया गया.
जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन नजदीक के एक कैलिट्री गाँव के निवासी हैं, लेकिन इस घटना के बाद दोनों सदमे में हैं. क्योंकि शादी में चल रहा सेलिब्रेशन अचानक से मातम में बदल गया. शहर के फायर फाइटर्स ने समय पर आकर आग को बुझा लिया. इसके अलावा घटना की सूचना मिलते ही वहां कई एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस आ गई थी. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर फुलझड़ियों से इतनी भयानक आग कैसे लग गई.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.