By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Jamal Khashogis Son Left Saudi Arabia With Family After The Ban Was Lifted Human Rights Watch
जमाल खशोगी के बेटे ने प्रतिबंध हटते ही परिवार सहित सऊदी अरब छोड़ा: ह्यूमन राइट्स वॉच
सऊदी अरब के ताजा बयान में अंदेशा जताया है कि पत्रकार खशोगी की हत्या पूर्वनिर्धारित योजना के तहत की गई प्रतीत होती है.
काहिरा: सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की इस्तांबुल के दूतावास में जघन्य हत्या के बाद अब खबर आई है कि जाने माने दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी का बेटा परिवार सहित देश छोड़कर अमेरिका रवाना हो गया. मानवाधिकारों की वकालत करने वाली संस्था ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ (एचआरडब्ल्यू) ने गुरुवार को आधिकारिक समाचार एजेंसी से इसकी पुष्टि की. इस से पहले उनके देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था, प्रतिबन्ध हटते ही उन्होंने देश छोड़ दिया है.
जमाल खाशोगी का ‘अंतिम कॉलम’ प्रकाशित, वापसी की उम्मीदें खत्म !
#UPDATE The eldest son of murdered Saudi journalist Jamal Khashoggi, Salah, and his family have left the Gulf kingdom after the government lifted a travel ban, Human Rights Watch said https://t.co/Y2YcJag5lM
— AFP news agency (@AFP) October 25, 2018
सऊदी अरब सुल्तान सलमान बिन अब्दुल्लाजीज और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में जमाल खशोगी के बेटे सालाह खशोगी से मिलकर सहानुभूति व्यक्त की थी. सऊदी अरब ने वैश्विक दबावों व खागोशी की मौत के पुख्ता सबूत मिलने के बाद एक बयान जारी कर कहा था कि दो अक्टूबर को तुर्की के इस्तांबुल स्थित उसके वाणिज्य दूतावास में ‘झगड़े’ के बाद खशोगी की मौत हो गई.
खाशोगी हत्या गंभीर बात लेकिन सऊदी अरब बड़ा सहयोगी, हथियार सौदा नहीं होगा रद्द: ट्रंप
पूर्व नियोजित थी खशोगी की हत्या !
एचआरडब्ल्यू के मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका प्रभाग के निदेशक साराह लेह विट्सन ने मीडिया से सालाह खशोगी के सऊदी अरब छोड़ने की खबर की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सालाह पर सऊदी प्रशासन द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंध को हटाए जाने के बाद वह अमेरिका रवाना हो गए. गौरतलब है कि दो अक्टूबर को जमाल खशोगी की इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब दूतावास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी. पूर्व में सऊदी अरब का कहना था कि खशोगी की हत्या अचानक हुए झगड़े का परिणाम थी लेकिन अब सऊदी अरब के ताजा बयान में अंदेशा जताया गया है कि पत्रकार खशोगी की हत्या पूर्वनिर्धारित योजना के तहत की गई प्रतीत होती है. (इनपुट एजेंसी)
Saudi Arabia says murder of journalist Khashoggi appears premeditated – backs away from earlier claim he was killed in a brawlhttps://t.co/LGrq0eCVyb pic.twitter.com/UKvkiErdYE
— AFP news agency (@AFP) October 26, 2018
सऊदी अरब ने अपने दूतावास में वाशिंगटन पोस्ट के पत्रकार की हत्या के आरोपों को बताया ‘निराधार’
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें