Japan Earthquake Magnitude Of 6 5 In Hokkaido Tsunami Warning
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप से दहले जापान में दोबारा कांपी धरती, लोग दहशत में घरों से बाहर- सुनामी का अलर्ट
Japan Earthquake: जापान में 7.6 तीव्रता के भूकंप से पहले ही लोग दहशत में थे, लेकिन अब एक बार फिर धरती कांपने से हालात और चिंताजनक हो गए हैं. होक्काइडो क्षेत्र में 6.5 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया. कई लोग घरों से बाहर निकल आए.
Japan Earthquake: जापान एक बार फिर तेज झटकों से दहल उठा. 7.6 तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप के बाद अब होक्काइडो क्षेत्र में दोबारा धरती कांप गई. अचानक आए इन झटकों से लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की है और तटीय इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार आ रहे भूकंप हालात को और चिंताजनक बना रहे हैं.
जापान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके, उत्तरी क्षेत्र बुधवार को तब दहल उठा जब होक्काइदो में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया. ये जानकारी यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने दी. 57 किमी गहराई में आया ये भूकंप उस शक्तिशाली 7.5 तीव्रता के झटके के सिर्फ 48 घंटे बाद आया है, जिसने सोमवार देर रात उत्तर-पूर्वी जापान को हिला दिया था. उस भूकंप के बाद कई जगहों पर खाली कराने (Evacuation) के आदेश दिए गए और सुनामी चेतावनी भी जारी की गई थी.
एडवाइजरी जारी
सोमवार रात 11:15 बजे, समुद्र में आया ये भूकंप आओमोरी प्रीफेक्चर के पास 54 किमी गहराई में दर्ज किया गया था. इसके बाद होक्काइदो, आओमोरी और इवाते के लिए सुनामी चेतावनी जारी कर दी गई थी. अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि 3 मीटर तक ऊंची लहरें उत्तर-पूर्वी समुद्री तट से टकरा सकती हैं. बाद में पोर्ट्स से मिली रिपोर्ट में 20 से 70 सेमी तक की छोटी लहरें दर्ज की गईं और जापान मीटिरियोलॉजिकल एजेंसी (JMA) ने चेतावनी को घटाकर एडवाइजरी कर दिया.
8 दिसंबर को आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इमारतें हिल गईं, खिड़कियां टूट गईं और 70 सेंटीमीटर (28 इंच) तक ऊंची सुनामी लहरें उठीं. सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने मंगलवार को एक मेगाक्वेक एडवाइजरी भी जारी की थी. एजेंसी ने चेतावनी दी कि अगले एक हफ्ते के भीतर 8 या उससे ज्यादा तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आने की संभावना बढ़ गई है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.