हमास लीडर की मौत पर जो बाइेडन ने दिया रिएक्शन, बोले- दुनिया के लिए बेहद...

हमास चीफ सिनवार की हत्या को लेकर बाइडेन ने प्रतिक्रिया दी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने सिनवार की हत्या को इजरायल के लिए अच्छा दिन बताया.

Published date india.com Published: October 18, 2024 4:56 PM IST
हमास लीडर की मौत पर जो बाइेडन ने दिया रिएक्शन, बोले- दुनिया के लिए बेहद...
US President Joe Biden

इस साल, जुलाई में मारे गए हमास के पॉलिटिकल हेड इस्माइल हानिया के बाद याह्या सिनवार को नया लीडर बनाया गया था. मगर, गुरुवार रात इजरायली सेना ने ये दावा किया उन्होंने हमास चीफ सिनवार को मार गिराया है. बाद में सिनवार की मौत की पुष्टि DNA टेस्ट पर कर दी गई. याह्या सिनवार की मौत के बाद से इजरायल में जश्न का माहौल है. इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने हमास चीफ की हत्या को इजरायल के लिए ‘अच्छा दिन’ बताया. बाइडेन कहा, कि सिनवार की मौत ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच राजनीतिक समझौते के लिए एक ‘अवसर’ प्रस्तुत किया है.

17 अक्टूबर का दिन इजरायल और अमेरिका के लिए अच्छा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, यह इजरायल, अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए ‘अच्छा दिन’ है. मेरे इजरायली दोस्तों के लिए, यह निस्संदेह राहत और यादों का दिन है. वैसा ही दिन जैसा कि 2011 में राष्ट्रपति ओबामा द्वारा ओसामा बिन लादेन को मारने का आदेश दिए जाने के बाद अमेरिका ने देखा था. दुश्मनी खत्म करने की अपील करते हुए, बाइडेन ने कहा, अब गाजा में हमास के सत्ता में न रहने और एक राजनीतिक समझौते के लिए मौका है जो इजरायलियों और फिलिस्तीनियों दोनों के लिए बेहतर भविष्य प्रदान करता है.

सिनवार हम सबके लिए बड़ी रुकावट था: बाइडेन

उन्होंने आगे कहा, कि सिनवार सभी लक्ष्यों को हासिल करने में एक बड़ी रुकावट था. यह बाधा अब मौजूद नहीं है, लेकिन हमारे सामने बहुत काम बाकी है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, आतंकवादी समूह हमास के नेता के रूप में, सिनवार हजारों इजरायलियों, फिलिस्तीनियों, अमेरिकियों और 30 से अधिक देशों के नागरिकों की मौत के लिए जिम्मेदार था.

इजरायल-हमास के हमलों में अब तक 42 हजार की मौत

आपको बता दें कि हमास नेता पर पिछले साल, 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड होने का आरोप था. इस हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए, जिनमें 46 अमेरिकी भी शामिल थे. 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया, जिसमें 101 लोग अभी भी लापता हैं. जिनके बारे में माना जाता है कि वह गाजा में ही हैं.

इस हमले के बाद यहूदी राष्ट्र ने हमास के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया और फिलिस्तनी ग्रुप के कंट्रोल वाले गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए. इजरायल के सैनिक अभियान ने गाजा में भारी तबाही मचाई है. अलजजीरा की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक 7 अक्टूबर, 2023 से अब तक गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 42,438 लोग मारे गए हैं और 99,246 घायल हुए हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.