बिकनी में अभिनेत्री और शर्टलेस पूर्व पीएम... बार-बार भारत से भिड़ने वाले जस्टिन ट्रूडो का एक और स्कैंडल... कौन हैं गायिका कैटी पेरी? जिन्हें चूमते नजर आए ट्रूडो

Justin Trudeau Katy Perry: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और गायिका कैटी पेरी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं.

Published date india.com Published: October 12, 2025 5:31 PM IST
बिकनी में अभिनेत्री और शर्टलेस पूर्व पीएम... बार-बार भारत से भिड़ने वाले जस्टिन ट्रूडो का एक और स्कैंडल... कौन हैं गायिका कैटी पेरी? जिन्हें चूमते नजर आए ट्रूडो
(photo credit instagram/katyperry, and reuters for representation only)

Justin Trudeau Katy Perry: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और गायिका कैटी पेरी की याट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में 40 वर्षीय गायिका ट्रूडो के साथ गले मिलती दिखाई दे रही हैं. जहां कैटी पेरी ने काले रंग का वन-पीस स्विमसूट पहना था, वहीं 53 वर्षीय ट्रूडो शर्टलेस नजर आ रहे हैं.

इन तस्वीरों में क्या नजर आ रहा है

द डेली मेल द्वारा प्राप्त तस्वीरों में केटी और ट्रूडो गले मिलते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी में, ट्रूडो पेरी के गाल को सहलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में, ट्रूडो गायिका को गोद में लिए हुए दिखाई दे रहे हैं.

कब और कहां की तस्वीरें

कथित तौर पर ये तस्वीरें सितंबर में कैलिफ़ोर्निया के सांता बारबरा तट पर ली गई थीं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने द डेली मेल को बताया, उसने अपनी नाव एक छोटी सी सार्वजनिक व्हेल-वॉचिंग नाव के पास रोकी, और फिर वे प्यार करने लगे. मुझे तब तक पता नहीं चला कि वह किसके साथ थी जब तक मैंने उस आदमी के हाथ पर टैटू नहीं देखा और मुझे तुरंत एहसास हुआ कि वह जस्टिन ट्रूडो थे. कैटी और ट्रडो में से किसी ने भी आधिकारिक तौर पर रिश्ते की पुष्टि नहीं की है. इन तस्वीरों ने कई तरह की चर्चाएं शुरू कर दी हैं.

दोनों का हो चुका है अपने पार्टनर से ब्रेकअप

कैटी का अभिनेता ऑरलैंड ब्लूम से ब्रेकअप हो गया और जस्टिन ट्रूडो का सोफी ग्रेगोइरे के साथ तलाक हो चुका है. पूर्व प्रधानमंत्री और कलाकार के बारे में चर्चा तब शुरू हुई जब ट्रूडो और पेरी इस जुलाई में मॉन्ट्रियल में एक अंतरंग डिनर डेट पर देखे गए. इसके बाद दोनों को माउंट रॉयल पार्क में टहलते हुए देखा गया. इसके बाद ट्रूडो को कनाडा में पेरी के लाइफटाइम्स टूर में देखा गया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.