अंतरिक्ष से आई थी खामेनेई की मौत! ईरान को क्यों नहीं लगी Blue Sparrow Missile की भनक

Blue Sparrow Missile: लेटेस्ट ब्लू स्पैरो मिसाइलें, जो अपने टारगेट पर हमला करने से पहले अंतरिक्ष के किनारे तक जाती हैं.

Published date india.com Updated: March 6, 2026 12:19 PM IST
अंतरिक्ष से आई थी खामेनेई की मौत! ईरान को क्यों नहीं लगी Blue Sparrow Missile की भनक
(photo credit AI, for representation only)

Blue Sparrow Missile: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अली खामेनाई की मौत को लेकर इजरायल ने कई नए खुलासे किए हैं. IDF ने बताया है कि इजराइली लड़ाकों ने 30 मिसाइलों की बौछार की, जिसमें लेटेस्ट ब्लू स्पैरो भी शामिल थीं, जो अपने टारगेट पर लगने से पहले अंतरिक्ष के किनारे तक जाती हैं.

इस मिसाइल के हमले को समझें

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली जेट ने ब्लू स्पाइरो मिसाइल फायर की. यह मिसाइल पृथ्वी के वायुमंडल में ऊपर की ओर जाती है ताकि इसे रडार इंटरसेप्ट न करें. अंतरिक्ष की सीमा में पहुंचने पर बूस्टर राकेट से वॉरहेड अलग हो जाता है और टारगेट लॉक हो जाता है. अंत में मिसाइल फिर से वायुमंडल में आती है और टारगेट पर गिर जाती है.

(photo credit AI, for representation only)

ब्लू स्पाइरो मिसाइल के बारे में क्या जानते हैं हम

  • गाइडेंस सिस्टम उन्नत है. यह छोटे से टारगेट जैसे कुर्सी को निशाना बना सकती है
  • ब्लैक स्पैरो, ब्लू स्पैरो और सिल्वर स्पैरो तीन प्रकार की मिसाइलें हैं
  • रेंज 2000 किलोमीटर है और एयर लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल है
  • यह मिसाइल करीब दो टन भारी है
  • 2013 से ही इस मिसाइल का निर्माण हो रहा है
  • USSR स्कड मिसाइलें, साथ ही ईरानी शहाब-3 मिसाइलें भी ऐसे ही हमला करती हैं

आईडीएफ ने और क्या बताया

IDF ने खुलासा किया है कि अली खामेनेई की हत्या से कुछ घंटे पहले, इजराइली जनरलों ने ईरान को सुरक्षा का झूठा एहसास दिलाया था. वे झांसा देने के लिए अपने हेडक्वार्टर से निकले और फिर भेष बदलकर वापस आ गए.

नई जानकारी बताती है कि कैसे अयातुल्ला इतने सुरक्षित महसूस कर रहे थे कि वे अपने महल में बड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग के लिए छिपने की जगह से बाहर आ गए. ऑपरेशन का मकसद ईरानी तानाशाह को हैरान करना था, ताकि उसे और दूसरे बड़े अधिकारियों को रिएक्ट करने और भागने का समय न मिले. लेकिन यह पूरा ऑपरेशन इजराइली लीडरशिप के धोखे से ही मुमकिन हो पाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मिलिट्री ने कहा: ‘हमले वाले शुक्रवार को, IDF ने जानबूझकर ऐसा इंप्रेशन दिया कि मिलिट्री वीकेंड के लिए बंद हो रही है. हमने फ़ोटो और जानकारी जारी की जिससे पता चलता है कि IDF के लोग और टॉप लीडरशिप शबात डिनर के लिए घर जा रहे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.