अब तक इन बड़ी वारदातों को ISIS ने दिया है अंजाम

एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 से लेकर अब तक ISIS ने 90 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दिया है

Published date india.com Updated: November 14, 2015 1:39 PM IST
Know Where ISIS Has Directed Attacks Around the World | अब तक इन बड़ी वारदातों को ISIS ने दिया है अंजाम

हाल ही में फ्रांस के सबसे खूबसूरत शहर पेरिस में हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को हिला के रख दिया। जहाँ इस हमले ने कई मासूम लोगों की जान ले ली, वहीँ आतंकी संगठन ISIS ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेकर फिर एक बार साबित कर दिया कि यह संगठन इंसानियत से कोसों दूर जा चुका है। ये पहली बार नहीं है, जब ISIS ने इस तरह की घिनौनी हरकत कर पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है। इस हमले से पहले भी दुनिया के कई देशों में ISIS ने कई तरह के आतंकी हमले किये हैं।

वर्ल्ड रिपोर्ट की माने तो, भारत को मिलाकर दुनिया के कई हिस्से, जैसे सऊदी अरेबिया, लीबिया, फ्रांस, लेबनान, इजिप्त, यमन, अफगानिस्तान, कुवैत और टर्की जैसे देशों में भी ISIS ने घिनौनी वारदातों को अंजाम दिया है। इसके आलावा ISIS से प्रभावित होकर भी कई आतंकी संगठनों ने ऐसी ही कई वारदातों को अंजाम दिया है। वह चाहे फिदायीन हमले हों या मिसाइल के ज़रिये प्रवासी विमानों को निशाना बनान हो, ISIS के इन कारनामों ने दुनिया के कई देशों में मासूमों की ज़िन्दगी तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

न्यू यॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2014 से लेकर अब तक ISIS ने 90 से भी अधिक वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमे अप्रैल 19, 2015 को लीबिया में हुए आतंकी हमले में दर्जनों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके बाद की बड़ी घटना थी यमन की, जिसे मार्च 20, 2015 में अंजाम दिया गया। इस हमले में करीब 130 लोगों को बेरहमी से मार दिया गया था। इसके बाद हाल ही में हुए रशियन प्लेन क्रैश में 100 से भी अधिक लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। जिसकी ज़िम्मेदारी भी ISIS ने ली थी।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: पेरिस हमले में 153 मरे, फ्रांस में आपातकाल की घोषणा

इन बड़ी वारदातों के बाद कल रात को फिर ISIS ने फ्रांस के पेरिस में आतंक का साम्राज्य फैलाया। जिसे देखकर भारत में हुए आतंकी हमले 26/11 की यादें ताज़ा हो गई। ISIS के बढ़ते हौसले को रोकने के लिए जहाँ कई देशों ने कमर कसी है, वहीँ लोगों में दहशत भी बढ़ गई है। इस मुश्किल घड़ी में जब कई देश एक-दुसरे की मदद के लिए आगे बढ़ रहे हैं, तब इस तरह की हैवानियत को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की ज़रुरत सभी को महसूस हो रही है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.