Lahore Airport Fire International And Hajj Flights Delayed
Lahore Airport Fire: लाहौर एयरपोर्ट पर लगी आग, हज समेत कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स प्रभावित
गुरुवार (9 मई) को लाहौर एयरपोर्ट के लाउंज एरिया में अचानक आग गई, जिसके बाद चारों चरफ अफरातफरी मच गई. आग के चलते हज समेत कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं.
नई दिल्ली- पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट के लाउंज एरिया में गुरुवार (9 मई) को भीषण आग लग गई जिसके बाद लोगों में वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया. इन उड़ानों में हज जाने वाली फ्लाइट्स समेत कई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स भी शामिल हैं.’
जानकारी के मुताबिक आग पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग ने आग की लपटों पर काबू कर लिया है. जिससे की किसी को भी कोई चोट नहीं आई हैं. हालांकि काउंटर की छत से निकली आग के कारण लाउंज एरिया में धुआं भर गया, जिसके बाद सभी यात्रियों को वहां से बाहार निकालना पड़ा.
आग लगने के तुरंत बाद एक विशेष टीम को तैनात किया गया है, जिससे की आग के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. आग लगने का असर कई फ्लाइटों पर पड़ा है. इसमें कई हज जाने वाले फ्लाइट और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स शामिल हैं में. इसके अलावा जानकारी के मुताबिर कतर एयरवेज की उड़ान QR 629 भी प्रभावित उड़ानों में से एक है.
फिलहाल, हज और सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को घरेलू सुविधाओं के माध्यम से समायोजित किया जा रहा है और कोशिश की जा रही है कि जल्द ही सभी घरेलू उड़ानों को नियमित रूप से संचालित किया जाए.
भारत में हुई आज से हज यात्रा की शुरुआत
भारत में इस साल हज पर जाने वालों का सफर आज 9 मई से शुरू हो गया है. हज यात्रियों की पहली उड़ान इस साल 9 मई, 2024 को सुबह करीब 2:20 बजे से दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से मदीना के लिए रवाना होगी. हज यात्रा को लेकर दिल्ली राज्य हज समिति के अध्यक्ष कौसर जहां बोले ‘हज 2024 की पहली उड़ान 285 लोगों के साथ सुबह 2:20 बजे से मदीना के लिए रवाना होगी. मैं उन सभी को बधाई देता हूं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.