
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
Libya Military Chief Killed: पाकिस्तान और वहां के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर किसी पनौती से कम नहीं हैं. उनके मनहूस कदम पड़ने के बाद लीबिया में मातम छा गया है. लीबिया के शीर्ष सैन्य कमांडर जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद और वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहा एक प्राइवेट जेट मंगलवार रात अंकारा से उड़ान भरने के बाद मध्य तुर्की में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में प्लेन में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई. इसमें जनरल, 3 वरिष्ठ अधिकारी और 3 क्रू मेंबर शामिल हैं.
बता दें कि एक दिन पहले ही मुनीर ने लीबिया से डिफेंस डील की थी. इस डील के तहत पाकिस्तान ने लीबिया की नेशनल आर्मी (LNA) को 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के हथियार बेचे हैं. पाकिस्तान लीबिया को JF-17 फाइटर जेट, सुपर मुशाक ट्रेनर एयरक्राफ्ट और अन्य सैन्य उपकरण दे रहा है,
लीबिया और तुर्की के अधिकारियों ने बताया कि अंकारा से उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग का सिग्नल दिया गया और फिर वह रडार से गायब हो गया.
लीबिया की सरकार ने पुष्टि की कि देश के सैन्य प्रमुख जनरल मोहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद की इस दुर्घटना में अन्य अधिकारियों और तीन क्रू सदस्यों के साथ मौत हो गई, जिनकी पहचान तुरंत नहीं हो पाई है. प्रधानमंत्री अब्दुल-हामिद दबीबा ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान में इस घटना को दुखद दुर्घटना और लीबिया के लिए बड़ा नुकसान बताया है.
2020 में चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किए गए अल-हद्दाद पश्चिमी लीबिया में टॉप मिलिट्री कमांडर थे और देश की टूटी हुई आर्म्ड फोर्स को फिर से एक करने के लिए यूनाइटेड नेशंस के सपोर्ट वाले प्रयासों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. बता दें कि 2011 के विद्रोह के बाद से लीबिया बंटा हुआ है. यहां लंबे समय तक शासक रहे मोअम्मर गद्दाफ़ी को सत्ता से हटा दिया गया था और प्रतिद्वंद्वी प्रशासन और मिलिशिया पूर्व और पश्चिम में जमे हुए हैं.
डसॉल्ट फाल्कन 50 बिजनेस जेट मंगलवार शाम को अंकारा के एसेनबोगा हवाई अड्डे से एक उच्च-स्तरीय रक्षा यात्रा के बाद लीबिया लौट रहा था. तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि विमान स्थानीय समय के अनुसार रात करीब 8:30 बजे उड़ान भरी और लगभग 40 मिनट बाद, हेमाना के पास इमरजेंसी लैंडिंग का सिग्नल देने के बाद संपर्क टूट गया. तुर्की के अधिकारियों ने बाद में राजधानी से लगभग 70 किलोमीटर दक्षिण में, हेमाना जिले के केसिक्कावाक गांव के पास मलबा ढूंढ निकाला है.
लीबिया की त्रिपोली-स्थित सरकार के एक प्रमुख सहयोगी तुर्की ने कहा कि दुर्घटना की जांच के लिए चार अभियोजकों को नियुक्त किया गया है. लीबिया भी तुर्की अधिकारियों के साथ जांच में भाग लेने के लिए अंकारा में एक टीम भेजेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.