लंदन। शनिवार को लंदन में हमला करने वाले जिहादी हमलावरों की शिनाख्त हो चुकी है. स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने सोमवार को तीन में से दो हमलावरों के नाम उजागर कर दिए. इसमें एक का नाम खुर्रम बट्ट और दूसरे का रचिड रेडॉन के रूप में हुई है. गौरतलब है कि इन आतंकी हमलों में सात लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे.
27 वर्षीय खुर्रम भट्ट प्रतिबंधित संगठन अल-महाजिरों का समर्थक है. पिछले महीनों में उसे लोगों से आम चुनाव में भाग ना लेने की अपील करते देखा गया था. खुर्रम पूर्वी लंदन के बार्किंग का रहने वाला है. उसके पैरेंट्स पाकिस्तान अधिकृत झेलम कस्बे के रहने वाले थे. माना जा रहा है कि उसकी परवरिश ब्रिटेन में ही हुई थी. खुर्रम आर्सेनल फुटबाल क्लब का बड़ा समर्थक था और हमले के वक्त उसने वही शर्ट पहनी हुई थी. यह पहले से पुलिस और खूफिया विभाग की नजरों में था. लेकिन रचिड रेडॉन के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं थी.
लंदन में हुए हमलों के बाद 12 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इस हमले में सात लोग मारे गए और 48 घायल हुए हैं. पूर्वी लंदन के बार्किंग इलाके में ये गिरफ्तारियां एक फ़्लैट में पुलिस की छापेमारी के बाद हुई है. ये फ़्लैट मारे गए तीन हमलावरों में से एक का था.
चरमपंथी गुट इस्लामिक स्टेट ने हमलों की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. उधर, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने लंदन हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अब वक्त आ चुका है कि हम कहें कि बहुत हो गया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.