
Satyam Kumar
सत्यम, बिहार से हैं. उन्होंने LS College, मुजफ्फरपुर, बिहार से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से MA In Media Governance में मास्टर्स किया है. मास्टर्स के साथ ... और पढ़ें
एलन मस्क की एआई कंपनी xAI द्वारा विकसित Grok AI के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. दक्षिण-पूर्व एशिया में एक के बाद एक देश इस एआई बॉट पर पाबंदी लगा रहे हैं. इंडोनेशिया के कड़े रुख के बाद अब मलेशिया ने भी सुरक्षा और डेटा गोपनीयता (Data Privacy) का हवाला देते हुए Grok AI पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा फैसला किया है.
मलेशियाई सरकार और वहां के दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने Grok AI की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता व्यक्त की है. इंडोनेशिया द्वारा उठाए गए कदमों के बाद मलेशियाई गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि बिना कड़े नियमों और डेटा लोकलाइजेशन (Data Localization) के किसी भी विदेशी एआई टूल को देश के नागरिकों का डेटा एक्सेस करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.
दक्षिण एशियाई देश मलेशिया इन वजहों के आधार पर Grok AI को बैन किया है;
इंडोनेशिया ने कुछ समय पहले ही Grok AI को यह कहकर प्रतिबंधित किया था कि यह स्थानीय संस्कृति और मूल्यों के खिलाफ सामग्री दे सकता है. अब मलेशिया का भी इस राह पर चलना मस्क के xAI बिजनेस के लिए एशिया में एक बड़ा झटका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यही ट्रेंड रहा, तो अन्य एशियाई देश भी अपनी डिजिटल संप्रभुता (Digital Sovereignty) को बचाने के लिए ऐसे कदम उठा सकते हैं. मलेशिया सरकार ने अपने सख्त फैसले के बावजूद ये कहा है कि यदि xAI उनके लोकल रूल्स और कंटेंट रेगुलेशन का पालन करने को तैयार होते हैं, तो वे इस प्रतिबंध पर पुनर्विचार कर सकते हैं. फिलहाल, मलेशियाई यूजर्स आधिकारिक तौर पर इस एआई सेवा का उपयोग नहीं कर पाएंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.