जिम में वर्कआउट करते हुए शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, 'मर्दानगी' पड़ गई खतरे में

जिम जाकर बॉडी बनाने का शौक है तो पहले जरा इस खबर को पढ़ लें.

Published date india.com Updated: September 18, 2017 10:32 AM IST
man penis stuck in dumbbell gym in germany | जिम में वर्कआउट करते हुए शख्स के साथ हुआ कुछ ऐसा, 'मर्दानगी' पड़ गई खतरे में
एक व्यक्ति का पेनिस जिम की प्लेट में फंस गया

नई दिल्ली: जिम जाकर बॉडी बनाने का शौक किसे नहीं होता? एक लड़के पर यही शौक भारी पड़ गया. जिम में उसके साथ एक ऐसी घटना घटी, जो एक झटके में उसकी ‘मर्दानगी’ को खत्म कर सकती थी. जर्मनी में ऐसा ही एक अजीबो-गरीब वाक्सा सामने आया है.  यहां के वार्म शहर में एक व्यक्ति का पेनिस जिम की प्लेट में फंस गया.

वार्म के फायर बिग्रेड फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है. इस पोस्ट में इस पूरी घटना की जानकारी दी गई है. पोस्ट के मुताबिक, जिम में इस्तेमाल होने वाली ढाई किलो की प्लेट के बीच एक शख्स का पेनिस फंस गया. जिसके बाद वहां हंगामा मच गया.

शख्स को बचाने के लिए फायर फाइटर्स की टीम को भी बुलाया गया. साथ ही डॉक्टरों की टीम भी वहां पहुंची. डॉक्टरों ने तमाम कोशिश की, मगर वो उस शख्स का पेनिस प्लेट से बाहर निकालने में कामयाब नहीं हो सके.

work out

जब डॉक्टर प्लेट से पेनिस नहीं निकाल पाए तो वहां मौजूद फायर फाइटर्स ने वेट प्लेट तोड़ने की कोशिश की. ऐसा करने में उन्हें 3 घंटे लग गए और आखिरकार शख्स को बचा लिया गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.