Maryam Nawaz Look More Gorgeous Than Bride In Son Wedding Lahore Pakistan
बेटे की शादी में ये क्या पहन गईं मरियम नवाज, Photos देख लोगों ने खूब सुनाया, आप भी देखिए
मरियम नवाज बेटे की शादी में पहनी ड्रेस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं. दुल्हन से ज्यादा उनका नाम और लुक चर्चा में आया. आइए जानते हैं वह शादी में ऐसा क्या पहनकर गई थीं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम इन दिनों खूब चर्चा में हैं. वह किसी राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि अपने बेटे की शादी में पहनी ड्रेस की वजह से चर्चा में हैं. मरियम नवाज के बेटे जुनैद सफदर का निकाह लाहौर में शांजे अली के साथ बड़े ही शाही अंदाज में हुआ. शादी की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आईं, लोगों की नजर सीधे मरियम के लुक पर टिक गई. कई यूजर्स का कहना है कि मरियम का पहनावा और अंदाज इतना शानदार था कि वह दुल्हन से भी ज्यादा नजर आ रही थीं.
मेहंदी और निकाह में पहनी ड्रेस पर उठे सवाल
बेटे की मेहंदी की रस्म में मरियम पीले और पाउडर शेड के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं, जो बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक दे रहा था. वहीं निकाह के दिन उन्होंने मिंट ग्रीन रंग की पारंपरिक ड्रेस पहनी, जो पाकिस्तानी शादियों के लिहाज से काफी ग्रेसफुल मानी जाती है. जैसे ही मरियम ने ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कीं, कमेंट्स की बाढ़ आ गई. कुछ लोगों ने उनके फैशन सेंस की तारीफ की तो कई यूजर्स को यह बात खटक गई कि बेटे की शादी में मां इतनी ज्यादा सजी-संवरी क्यों नजर आ रही हैं. देखते ही देखते यह मामला फैशन से हटकर सोशल डिबेट में बदल गया.
सोशल मीडिया पर तारीफ के साथ मिले तंज
सोशल मीडिया पर मरियम नवाज को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. एक यूजर ने लिखा, मरियम नवाज और दुल्हन की तरह सजने का उनका न खत्म होने वाला जुनून. वहीं दूसरे यूजर ने कहा, मरियम नवाज दुल्हन से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं. हालांकि, रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर आलोचना ज्यादा तीखी रही. एक कमेंट में लिखा गया – पहली बहू के साथ भी ऐसा ही किया था और अब फिर वही कहानी दोहराई जा रही है. कुछ लोगों ने यहां तक सवाल उठा दिया कि शादी में सबसे ज्यादा ध्यान दुल्हन पर होना चाहिए, न कि दूल्हे की मां पर.
जहां एक तरफ आलोचना हो रही थी, वहीं कई लोग मरियम नवाज के समर्थन में भी सामने आए. कुछ यूजर्स का कहना था कि हर मां को अपने बेटे की शादी में अच्छा दिखने का पूरा हक है. एक यूजर ने लिखा, अगर मां अपने बेटे के खास दिन पर खूबसूरत दिखना चाहती है, तो इसमें गलत क्या है? इस पूरी बहस ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि शादी जैसे मौके पर किसे कितना सजना-संवरना चाहिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.