संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा की प्रवक्ता ने कहा है कि पत्रकारों और मीडिया के अन्य सदस्यों के यौन उत्पीड़न और शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा ‘इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिल्कुल नहीं, बिल्कुल नहीं. बिल्कुल नहीं से न कम न अधिक.
#Me too: कैम्पेन का ट्रंप ने उड़ाया मजाक, मीडिया को भी खरी-खोटी सुनाई
भारत में #Me too आंदोलन के जोर पकड़ने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा की प्रवक्ता का यह बयान आया है. देश में मीडिया, मनोरंजन और पत्रकारिता क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं ने आगे आ कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न एवं शोषण की बात लोगों से साझा की है. अमेरिकी न्यूज एजेंसी ने भी इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा है कि भारत में सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आई हुई है. इन महिलाओं के पुरूष बॉस और साथ काम करने वाले लोगों ने उनका उत्पीड़न एवं शोषण किया था. इसमें प्रमुख राजनेता और कलाकार भी शामिल हैं.
#metoo: आरोपों की गिरफ्त में अब सुहेल सेठ, महिलाओं को भेजते थे अश्लील मैसेज!
मारिया की प्रवक्ता मोनिका ग्रेले ने गुरूवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘महासभा की अध्यक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यौन उत्पीड़न, यौन शोषण तथा यौन हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. चूंकि हम मीडिया के लोगों के बारे में बात कर रहे हैं, तो काम करने के दौरान पत्रकारों के साथ इस तरह के उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. #Me too अभियान के बाद बड़े पैमाने पर महिलायें सोशल मीडिया पर यौन उत्पीड़न करने वाले का नाम उजागर कर आपबीती बता रही हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं.
Indian actresses and writers flood social media with allegations of sexual harassment and assault amid calls for 2013 law’s enforcement. https://t.co/gtcZX2WrEf
— The Associated Press (@AP) October 12, 2018
मोनिका ने कहा कि वह किसी विशेष मामले पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती क्योंकि उन्हें इन मामलों की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि महासभा अध्यक्ष का रूख स्पष्ट है कि यौन उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिल्कुल नहीं, बिल्कुल नहीं. बिल्कुल नहीं से न कम न अधिक. यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है.’’
#MeToo इफेक्ट: अक्षय कुमार ने मानी ट्विंकल की बात, साजिद की हाउसफुल 4 की शूटिंग कैंसल की
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.