Bangladesh: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कर्ता-धर्ता मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर भारत को भड़काने वाला काम किया है. बांग्लादेश दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा भेंट किए नक्शे में पूर्वोत्तर भारत को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है. इस तस्वीरे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया.
जनरल साहिर शमशाद मिर्जा पाकिस्तान के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष हैं. इस समय वह बांग्लादेश में हैं. शेख हसीना के सत्ता से हटने के बाद से ही पाकिस्तान और बांग्लादेश में नजदीकियां बढ़ी हैं. मोहम्मद यूनुस की ताजा कारस्तानी को भारत की संप्रभुता में हस्तक्षेप बताया जा रहा है.
यूनुस और शमशाद मिर्ज़ा के बीच क्या बात हुई?
मोहम्मद यूनुस और शमशाद मिर्जा की मुलाकात के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई. इसमें बताया गया कि पाकिस्तान के जॉइंट चीफ़्स ऑफ़ स्टाफ़ कमेटी के चेयरमैन स्टेट गेस्ट हाउस जमुना में चीफ एडवाइज़र प्रोफ़ेसर मुहम्मद यूनुस से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
Chairman, Joint Chiefs of Staff Committee of Pakistan Calls on Chief Adviser
DHAKA, October 26: The visiting Chairman of Pakistan’s Joint Chiefs of Staff Committee (CJCSC), General Sahir Shamshad Mirza, paid a courtesy call on Chief Adviser Professor Muhammad Yunus at the State… pic.twitter.com/A9QmFMHk4F
— Chief Adviser of the Government of Bangladesh (@ChiefAdviserGoB) October 26, 2025
जनरल मिर्ज़ा ने कई क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने की पाकिस्तान की इच्छा व्यक्त की. जनरल मिर्ज़ा ने कहा कि कराची और चटगांव के बीच एक दो-तरफ़ा शिपिंग मार्ग पहले ही शुरू हो चुका है. ढाका-कराची हवाई मार्ग कुछ ही महीनों में शुरू होने की उम्मीद है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.