मेरा रोबोट एक दिन 'बच्चे पैदा' करेगा, बनाएगा अपनी सोसाइटी, एलन मस्क का बड़ा दावा

Optimus Robot: एलन मस्क का कहना है कि ऑप्टिमस पहला रोबोट होगा जो खुद को रेप्लिकेट करेगा और अपने आप सभ्यता बनाएगा.

Published date india.com Published: February 4, 2026 2:58 PM IST
मेरा रोबोट एक दिन 'बच्चे पैदा' करेगा, बनाएगा अपनी सोसाइटी, एलन मस्क का बड़ा दावा
(photo credit reuters, for representation only)

Optimus Robot: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने कहा है कि उनका ऑप्टिमस रोबोट जल्द ही खुद को रेप्लिकेट करने और अपने आप सभ्यता बनाने में सक्षम होगा. इससे पहले मस्क एआई के जरिए गरीबी खत्म करने और काम को ऑप्शनल बनाने का दावा कर चुके हैं.

बच्चे पैदा करेंगे रोबोट

एलन मस्क ने कहा है कि ऑप्टिमस रोबोट एक दिन इतने काबिल हो सकते हैं कि वे “बच्चे पैदा” कर सकें और दूसरे ग्रहों पर अपनी पूरी सभ्यता खुद बना सकें. अगर मस्क इंजीनियरिंग का यह असाधारण कारनामा कर पाते हैं, तो ऑप्टिमस दुनिया की पहली ‘वॉन न्यूमैन मशीन’ बन सकती है.

वॉन न्यूमैन मशीन क्या है?

जॉन वॉन न्यूमैन एक प्रसिद्ध गणितज्ञ थे जिन्होंने सबसे पहले एक ऐसी दुनिया की कल्पना की थी जहाँ मशीनें खुद को रेप्लिकेट कर सकें और अपनी कॉपी बना सकें. यह कॉन्सेप्ट 1945 का है और तब से अनगिनत काल्पनिक फिल्मों में बड़े पर्दे पर आ चुका है, लेकिन यह अभी तक हकीकत नहीं बना है.

मस्क की कंपनियां कर रहीं इस दिशा में काम

मस्क की प्रमुख कंपनियों SpaceX अंतरिक्ष में डेटा सेंटर और चंद्रमा और मंगल पर हब और कॉलोनियां स्थापित करने के उनके विजन पर काम कर रही हैं. अब वॉन न्यूमैन मशीनों पर भी चर्चा शुरू हो गई है.

NodeJS के क्रिएटर रयान डाहल ने हाल ही में कहा था कि इंसानों द्वारा हाथ से कोडिंग करने का युग खत्म हो गया है. SpaceX की मर्जर की घोषणा वाली एक पोस्ट का हवाला देते हुए, डाहल ने लिखा,”हर साल टेरावाट AI कंप्यूट लॉन्च किया जाता है? क्या वॉन न्यूमैन प्रोब इसी तरह शुरू होते हैं?

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मस्क ने लगभग तुरंत ही जवाब देते हुए कन्फर्म किया, हां. ऑप्टिमस पहली वॉन न्यूमैन मशीन होगी, जो किसी भी रहने लायक ग्रह पर अपने आप सभ्यता बनाने में सक्षम होगी,. लेकिन साफ ​​है कि ऑप्टिमस के ऐसा करने से पहले बहुत काम करना बाकी है. उन्होंने ऑप्टिमस को “अब तक का सबसे बड़ा प्रोडक्ट” कहा जिसे इंसान कभी बनाएगा. तो, क्या ऑप्टिमस पहली वॉन न्यूमैन मशीन है? अभी नहीं. लेकिन भविष्य में हो सकती है. अब तक, ये रोबोट पायलट और टेस्टिंग फेज़ में हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.