रूह को कंपा देने वाली तबाही: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप के वो 5 वीडियो जो दिल दहला देंगे!

भारत समेत चार देशों में आज भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए. यह भूकंप चीन, म्यांमार, थाईलैंड और भारत के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए. घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Published date india.com Published: March 28, 2025 6:32 PM IST
रूह को कंपा देने वाली तबाही: म्यांमार-थाईलैंड भूकंप के वो 5 वीडियो जो दिल दहला देंगे!

Earthquake News: म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का एक और भूकंप आ गया. वहीं, थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने कहा, कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मांडले शहर के पास था. इन भूकंप के साथ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और चीन में भी झटके महसूस किए गए.

सोशल मीडिया पर भूकंप से जुड़े और उसके बाद मची तबाही के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. कई बड़े शहरों में तो आपातकाल लगा दिया गया है. चलिए आपको इस भूकंप के वो वीडियो दिखाते हैं, जो पूरी दुनिया को दहशत में डाल रहे हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक बहुमंजिला इमारत, जिसके ऊपर एक क्रेन थी, को धूल के गुबार में ढहती, जबकि वहां मौजूद लोग चीखते-चिल्लाते हुए भाग रहे हैं.

म्यांमार में सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर भूकंप का पहला झटका आया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर नीचे था. भू-वैज्ञानिक संस्था USGS.gov ने इस भूकंप की तीव्रता 7.7 बताई थी.

म्यांमार की राजधानी नेपीडॉ और सबसे बड़े शहर यंगून में भूकंप के बेहद शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए.


रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप का केंद्र 1200 सेमी दूर था, लेकिन फिर भी एक इमारत की छत से इस भयावह वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: इस खबर में दिए गए सभी वीडियो एक्स से उठाए गए हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.