नासा की वैज्ञानिक, तीन बार हुई मौत, हर बार देखी एक ही चीज

Died Three Times: नासा की एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उनकी मौत सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार हुई, और हर बार उन्होंने बिल्कुल वैसी ही चीज देखी.

Published date india.com Published: May 6, 2026 3:25 PM IST
नासा की वैज्ञानिक, तीन बार हुई मौत, हर बार देखी एक ही चीज
(photo credit linkedin, for representation only)

Died Three Times: मुझे जीवन में तीन बार निकट मृत्यु (near-death experiences) का अनुभव हो चुका है. मैं 2, 25 और 52 साल की उम्र में इसका सामना किया है. यह कहना है कि 55 साल की इंग्रीड होंकाला का, जो नासा की वैज्ञानिक रह चुकी हैं. वह समुद्री विज्ञान के क्षेत्र में काम करती हैं.

हर बार एक जैसा अनुभव

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्रीड होंकाला ने बताया, हालांकि हर घटना अलग तरह से हुई, लेकिन उन्होंने कहा कि नतीजा हर बार एक जैसा ही था. वह पूरी तरह से शांत, बिना किसी डर के, बिना समय के एहसास के और अपने शरीर से अलग होने की भावना वाली एक अजीब स्थिति में चली गईं.

ये भी पढ़िए- क्या डोनाल्ड ट्रंप का बेटा है ‘टाइम ट्रैवलर’? 133 साल पुराने उपन्यास ने शुरू की अजीब कॉन्सपिरेसी थ्योरी

शुद्ध चेतना’ का अनुभव

होंकाला ने बताया कि वह शुद्ध चेतना’ बन गईं. एक विशाल, आपस में जुड़ी हुई चेतना में डूब गईं, जिसे वह रोशनी और शांति से भरा हुआ बताती हैं. यह कोई पल भर का भ्रम नहीं था, बल्कि एक लगातार होने वाला अनुभव था, जो उन्हें हर बार तब होता था जब वह मौत के करीब पहुंचती थीं.

तीन बार कैसे देखी निकट मृत्यु

  • जब वह सिर्फ दो साल की थीं, तब वह कोलंबिया के बोगोटा में अपने घर पर बर्फ जैसे ठंडे पानी के एक टैंक में गिर गईं
  • -25 साल की उम्र में मोटरसाइकिल दुर्घटना के दौरान उन्हें यह अनुभव हुआ
  • -52 साल की उम्र में, सर्जरी के दौरान उनका रक्तचाप अचानक गिर गया था, तभी फिर यही हुआ

शरीर खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है चेतना

अब वैज्ञानिक का मानना ​​है कि होंकाला के अनुभव के इन पलों ने उन्हें यह झलक दी कि इंसान की जिंदगी के बाद क्या होता है. यह उस सोच को चुनौती देता है कि जब शरीर काम करना बंद कर देता है, तो चेतना भी खत्म हो जाती है. होंकाला ने जोर देकर कहा कि ये अनुभव उस भौतिक दुनिया में महसूस की गई किसी भी चीज से ज़्यादा असली थे. अब उनका मानना ​​है कि मृत्यु अंत नहीं, बल्कि एक बदलाव है. उस दृष्टिकोण से, मृत्यु अस्तित्व का अंत नहीं लगती. यह चेतना की निरंतरता में एक बदलाव की तरह अधिक महसूस होती है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.