By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- Nasas Sofia Discovers Water On Sunlit Surface Of Moon Says Key For Artemis Mission
NASA ने चांद की सतह पर खोजा पानी, इंसानी बस्तियां बसाने की उम्मीदें और मजबूत
NASA News: चांद पर जीवन की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की है.
NASA News: चांद पर जीवन की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की है. खास बात यह है कि पानी चंद्रमा की सतह पर ऐसे इलाके में मिला है जहां सूरज की किरणें पड़ती हैं. चंद्रमा पर पानी की खोज NASA की स्ट्रेटोस्फियर ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (SOFIA) ने की है. NASA के खोज से न केवल चंद्रमा पर भविष्य में होने वाले मानव मिशन को बड़ी मजबूती मिलेगी.
🌔 ICYMI… using our @SOFIATelescope, we found water on the Moon's sunlit surface for the first time. Scientists think the water could be stored inside glass beadlike structures within the soil that can be smaller than the tip of a pencil. A recap: https://t.co/lCDDp7pbcl pic.twitter.com/d3CRe96LDm
— NASA (@NASA) October 26, 2020
NASA मुख्यालय में विज्ञान मिशन निदेशालय में एस्ट्रोफिजिक्स डिवीजन के निदेशक पॉल हर्ट्ज ने कहा कि हमारे पास पहले से संकेत थे कि H2O जिसे हम पानी के रूप में जानते हैं, वह चंद्रमा के सतह पर सूर्य की ओर मौजूद हो सकता है. इससे हमें और गहन अंतरिक्ष खोज की प्रेरणा मिलती है.
चांद पर इंसानी बस्तियां बसाने की योजना
NASA की चांद पर मानव बस्तियां बसाने की योजना है. नासा की पहले से ही 2024 तक चांद की सतह पर मानव मिशन भेजने की तैयारी है. नासा अपने आर्टेमिस प्रोग्राम के जरिए चांद की सतह पर 2024 तक इंसानों को पहुंचाना चाहता है.
नेचर एस्ट्रोनॉमी के ताजा अंक में प्रकाशित अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्थान के डेटा से 100 से 412 पार्ट प्रति मिलियन की सांद्रता में पानी का पता चला है. तुलनात्मक रूप में सोफिया ने चंद्रमा की सतह पर जितनी पानी की खोज की है उसकी मात्रा अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में मौजूद पानी की तुलना में 100 गुना कम है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें