By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- World Hindi
- National Minorities Commission Chairman Hasan Rizvi Told Imran Khans Speech Baseless Said Muslims Are Safe In India
अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने कहा- इमरान खान का भाषण बेबुनियाद, भारत में मुस्लिम सुरक्षित
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने कहा कि इमरान को पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए.
नई दिल्ली: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में दिए भाषण में भारतीय मुसलमानों के संदर्भ में की गई टिप्पणी की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Minorities Commission) के अध्यक्ष सैयद गयूरुल हसन रिजवी ने निंदा की है. उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत का मुस्लिम समाज देशभक्त और पूरी तरह सुरक्षित है तथा उसे इमरान की किसी नसीहत की जरूरत नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इमरान को पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से अत्याचार होता आ रहा है.
UN में भारत के खिलाफ बोलने में इतना खोए इमरान खान कि भाषण के समय का भी नहीं दिया ध्यान
रिजवी ने यहां कहा, ‘भारत के मुसलमानों के बारे में इमरान खान ने जो टिप्पणी की है वो बहुत निन्दनीय है. उन्हें अच्छी तरह पता होना चाहिए कि यहां के मुसलमान देशभक्त हैं और उन्हें किसी विदेशी नेता की नसीहत की जरूरत नहीं है.’ उन्होंने कहा, ‘भारत में मुस्लिम समाज और दूसरे सभी अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं. इमरान को अपने देश के अल्पसंख्यकों की चिंता करनी चाहिए जिन पर वर्षों से जुल्म होता आ रहा है. वह पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों पर होने वाले अत्याचारों को रोकेंगे तो बेहतर होगा.’
बता दें कि यूएनजीए में बोलते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर कई तरह के आरोप लगाए थे. कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर निजी हमले किये थे. उन्होंने ये भी कहा था कि भारत में मुस्लिम सुरक्षित नहीं हैं. उनके साथ गलत व्यवहार होता है. भारत ने पाकिस्तान के इस तरह के आरोपों का कड़ा जवाब दिया है.
Also Read:
-
इस बॉलीवुड डीवा को कहा जाता था 'डायन, नेशनल वैम्प', पाकिस्तानी एक्स पीएम संग फरमा चुकी हैं इश्क और करने वाली थी शादी....
-
इस बॉलीवुड डीवा को कहा जाता था 'डायन, नेशनल वैम्प', पाकिस्तानी एक्स पीएम संग फरमा चुकी हैं इश्क और करने वाली थी शादी....
-
Pakistan के पूर्व पीएम Imran Khan को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के आदेश
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें