उरी हमला: पाक पीएम शरीफ को आतंक फैलाने पर मिल रहा है करारा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को लताड़ लगाई है।

Published date india.com Published: September 21, 2016 3:33 PM IST
Nawaz Sharif raises Kashmir issue with world leaders amid isolation fears; fails to gains traction | उरी हमला: पाक पीएम शरीफ को आतंक फैलाने पर मिल रहा है करारा जवाब

जम्मू-कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। 18 सैनिकों की शहादत के बाद मोदी सरकार पाकिस्तान को हर सूरत में इस हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र से अलग विश्व के नेताओं के साथ लगभग अपनी हर बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया है लेकिन इस मुद्दे पर उनको विश्व के सभी नेताओं से मुंहतोड़ जवाब मिल रहा है।

इसके साथ ही दरअसल शरीफ ने अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और तुर्की के नेताओं के साथ बातचीत में कश्मीर का मुद्दा उठाया है और इस मसले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन के साथ कल यहां मुलाकात की थी। साथ ही शरीफ ने अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी को बताया है कि कश्मीर में 107 से अधिक लोगों की ‘‘हत्या की गई है’’, हजारों लोग घायल हुए हैं और ‘‘देश के स्तर पर मानवाधिकारों का सबसे भीषण उल्लंघन किया जा रहा है। यह भी पढ़े-कश्मीर पर भारत से वार्ता चाहते हैं नवाज?

बताना चाहेंगे कि पाकिस्तानी मीडिया उरी हमले को भारत की ही साजिश बताकर अपने मुल्क के हुक्मरानों को ‘क्लीन चिट’ दे रहा है जबकि पड़ोसी मुल्क में चर्चा आम है कि उरी में आतंकी हमला पाकिस्तानी आर्मी चीफ की शह पर हुआ है और इसके पीछे जनरल शरीफ की महत्वाकांक्षा है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

सबसे अहम बता यह कि कश्मीर मसला सुलझाने में मदद करने की शरीफ की ओर से बार-बार की गई अपील ध्यान नहीं खींच पाईं क्योंकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के तौर पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने अंतिम भाषण में कश्मीर का कोई जिक्र नहीं किया। यह भी पढ़े –उरी आतंकी हमला: राष्ट्रीय हिंदू क्रांतिदल नाम के संगठन ने ‘कहा नवाज शरीफ की गर्दन काटकर लाओ, 1 करोड़ इनाम पाओ’

दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। ओबामा ने आतंकवाद में शामिल देशों को चेतावनी देते हुए कहा, ”अगर आतंकवाद में शामिल देशों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की तो इसके अंगारे उन्हें जला डालेंगे जिससे अनगिनत लोग पीड़ित होंगे और ये बाहरी मुल्कों में पहुंचेगा। आतंक पर पाकिस्तान को घेरते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने उरी आतंकी हमले का मुद्दा उठाते हुए पाकिस्तान को सचेत किया। कैरी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देना बंद कर दे।

इतना ही नहीं इस मामले को लेकर भारत के पक्ष में अमेरिका, जर्मनी, इग्लैंड, व फ्रांस जैसे देशों के बाद अब तमाम देशो में राजनयिक व सुरक्षा मामलों के जानकार भी पाकिस्तान को दोषी ठहरा रहे हैं। यह भी पढ़े-उरी आतंकी हमले में शहीद हुए लोगो को लेकर गंभीर ने किया ट्वीट, कहा जवानों पर बननी चाहिए बायोपिक

बता दें कि आज नवाज शरीफ के भाषण के बाद भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी भारतीय पक्ष रखेंगी। उनके भाषण में उरी हमले का मामला भी प्रमुखता से उठेगा। इस बीच पाकिस्तान को अमेरिका से एक करारा झटका लगा है। अमेरिकी संसद में दो प्रमुख सांसदों ने पाक को आतंकी देश घोषित करने के लिए एक विधेयक पेश किया है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.