(photo credit Anya Hudson/facebook, Instagram, for representation only)
Beauty Queen Bus Driver: ब्यूटी क्वीन सुनते किसी मॉडल या एक्ट्रेस की तस्वीर उभरती है. पर ब्रिटेन की जानी-मानी सुंदरी अन्या हडसन (Anya Hudson) सबसे अलग हैं. वह लंदन में कोलचेस्टर और स्टैनस्टेड एयरपोर्ट के बीच लेट शिफ्ट में बस चलाती हैं.
कौन हैं अन्या हडसन
अन्या हडसन 24 साल की हैं. वह एक इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन हैं. अन्या हडसन मिस स्माइल और मिस टॉप मॉडल यूनिवर्सल का भी खिताब जीत चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में पेरू में हुए मिस यूनिवर्स ब्यूटी कॉम्पिटिशन में अवॉर्ड जीता है.
क्यों बस चलाती हैं अन्या
अन्या पहले कार बेचने का काम करती थीं. जुलाई 2023 में, 22 साल की उम्र में, अपने पिता डेव को गलत साबित करने के लिए बस चलाना शुरू करने का फैसला किया.
(photo credit Anya Hudson/facebook, Instagram, for representation only)
उन्होंने कहा, मुझे साफ-साफ याद है कि मैंने अपने पिता से कहा था ‘वे कोलचेस्टर में बस सेवा में नौकरियां दे रहे हैं. उन्होंने कहा, तुम कभी बस ड्राइवर नहीं बनोगी. वह हमेशा की तरह मेरे साथ मजाक कर रहे थे. तो मैंने सोचा, मुझे अब अपने डैड को गलत साबित करना होगा.
Add India.com as a Preferred Source
क्यों गई सौंदर्य प्रतियोगिता में
नौकरी शुरू होने के ठीक एक साल बाद, आन्या की एक दोस्त ने उसे सौंदर्य प्रतियोगिता में हाथ आजमाने के लिए हिम्मत दी, और उसने मिस गैलेक्सी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया.
(photo credit Anya Hudson/facebook, Instagram, for representation only)
बस डिपो के साथी हैरान
कोलचेस्टर बस डिपो में उसके साथ काम करने वाले लोग ‘हैरान’ रह गए जब उसने सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करनी शुरू की.आन्या ने कहा, वे सब थोड़े हैरान थे. मैं काफी मजाकिया इंसान हूं. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी जरा सा भी मेकअप करके यार्ड में कदम रखा होगा. मुझे याद है कि मैंने इंस्टाग्राम पर अपने पहले हेडशॉट्स पोस्ट किए थे और अगले दिन मैं काम पर आई. उन्होंने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा था, मुझे नहीं लगा कि यह तुम हो.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.