नेपाल के पीएम ने दिया था ‘क्रॉस-बॉर्डर कब्जे’ वाला बयान, पड़ोसी देश के विदेश मंत्री सफाई देते फिर रहे

Nepal: नेपाल के विदेश मंत्री की यह भारत यात्रा नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की ओर से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर हाल में की गई टिप्पणियों के बीच हुई है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Published: June 7, 2026, 2:30 PM IST

Nepal: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने हाल में संसद में विवादित बयान दिया था. नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने कालापानी क्षेत्र को लेकर चल रहे लंबे सीमा विवाद के बीच पहली बार सार्वजनिक रूप प्रतिक्रिया दी और कहा कि नेपाल ने भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण किया है. अब भारत दौरे पर आए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल ने सफाई दी है.

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत दौरे पर आए विदेश मंत्री शिशिर खनल से जब सवाल किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मंत्रालय पहले ही इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान दे चुका है.

क्या कहा शिशिर खनल ने

आईएएनएस ने नेपाल के प्रधानमंत्री शाह के नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने के बयान पर विदेश मंत्री से सवाल किया. इसके जवाब में शिशिर खनल ने कहा, “मेरे विदेश मंत्रालय ने पहले ही इस पर स्पष्टीकरण दे दिया है. प्रधानमंत्री उस समय संसद में क्रॉस-बॉर्डर कब्जे’ (सीमा-पार कब्जे) से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे, इसलिए हमने इस बारे में पहले ही स्पष्ट कर दिया है.

क्या बालेन आएंगे भारत

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए खनल ने बालेन शाह की भारत यात्रा को लेकर कहा, “फिलहाल कोई तारीख तय नहीं की गई है. लेकिन मेरे आने से उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले महीनों में दोनों ओर से कई उच्च-स्तरीय दौरे हो सकते हैं.

भारत-नेपाल संबंधों पर क्या बोले

खनल ने भारत-नेपाल संबंधों को भी काफी महत्वपूर्ण बताया. विदेश मंत्री ने कहा, “हमारे बीच सच में बहुत अच्छे रिश्ते हैं, यह एक ऐतिहासिक रिश्ता है, यह टूरिज्म से लेकर हमारी नदियों, हमारे पानी, हमारी एनर्जी, हमारे परिवारों से जुड़ा हुआ है.

बड़ी बातें

  • खनल ने भारत के साथ अपने रिश्तों को खूबसूरत करार दियाॉ
  • तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे भारत के साथ और जुड़ने की इच्छा
  • खनल, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के न्योते पर भारत आए हैं

बताया- सीमा पार से कैसे दिखता है भारत

खनल ने कहा, “हम भारत को खुले दिल, साफ नजरों और एक ही पारदर्शी एजेंडे, नेपाल के आर्थिक बदलाव से देखते हैं. जब हम बॉर्डर पार देखते हैं, तो हमें एक उभरता हुआ भारत दिखाई देता है. एक ऐसा भारत जिसने ग्लोबल स्टेज पर खुद को एक तेजी से बढ़ते टेक और आर्थिक पावरहाउस के तौर पर बुनियादी तौर पर और खूबसूरती से फिर से बनाया है. हम इस गहरी उम्मीद, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और लगातार काम करने वाले भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.