भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं, इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं: नेपाल के विदेश मंत्री

बता दें कि नेपाल की संसद नए राजनीतिक नक्शे के लिए किए जा रहे संविधान संशोधन पर मुहर लगाने के लिए लगभग तैयार हो गई है.

Published date india.com Updated: June 9, 2020 3:36 PM IST
भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं, इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं: नेपाल के विदेश मंत्री

नई दिल्ली: नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली से मंगलवार को कहा है कि सीमा मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत करना चाहते हैं. नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत के साथ सीमा विवाद को कूटनीतिक तरीके से सुलझाने की बात कही है. बता दें कि नेपाल की संसद नए राजनीतिक नक्शे के लिए किए जा रहे संविधान संशोधन पर मुहर लगाने के लिए लगभग तैयार हो गई है.

इस बीच नेपाल के विदेश मंत्री का बयान काफी अहम माना जा रहा है. प्रदीप कुमार ग्यावली ने कहा, “नेपाल भारत के साथ विचार-विमर्श करना चाहता है. इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं है.”

बता दें कि भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर हाल ही में विवाद शुरू हुआ. नेपाल ने यह विवाद तब शुरू किया, जब भारत ने कैलाश-मानसरोवर जाने वाले बीहड़ मार्ग पर सड़क बनाते हुए चीन सीमा तक गाड़ी में पहुंचने की उपलब्धि का उद्घाटन किया था. नेपाल का आरोप है कि भारत ने यह सड़क उसकी संप्रभुता वाले क्षेत्र में बनाई है. हालांकि भारत ने उसके दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

इसके बाद नेपाल ने हाल में देश का संशोधित राजनीतिक एवं प्रशासनिक मानचित्र जारी किया था जिसमें उसने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा पर दावा किया था. भारत ने इस पहल पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र पर ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर किए गए कृत्रिम’’ दावे को स्वीकार नहीं करेगा और पड़ोसी देश से इस तरह के ‘‘अनुचित मानचित्र दावे’’ से अलग रहने को कहा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.