नेपाल ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मांगी 7 अरब डॉलर की मदद

नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने अप्रैल में देश में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से निपटने और पुनर्निर्माण कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सात अरब डॉलर की मदद मांगी है।

Published: June 25, 2015, 12:27 PM IST

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोइराला ने अप्रैल में देश में आए विनाशकारी भूकंप से हुई तबाही से निपटने और पुनर्निर्माण कार्यो के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सात अरब डॉलर की मदद मांगी है। कोइराला ने नेपाल में पुनर्निर्माण को लेकर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस मदद का अनुरोध किया। यह भी पढ़े:नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए एक अरब डॉलर देगा भारत

सम्मेलन में भारत की ओर से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने नेपाल को एक अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी तथा 60 देशों के 300 से अधिक प्रतिनिधि भी काठमांडू में आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

नेपाल की राजधानी काठमांडू में इस सम्मेलन का आयोजन नेपाल सरकार ने किया है। सम्मेलन का उद्देश्य भूकंप प्रभावित नेपाल में पुनर्निर्माण के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से वित्तीय सहायता प्राप्त करना है। नेपाल में इस साल 25 अप्रैल को आए भूकंप में भारी तबाही मची थी, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.9 मापी गई थी। तब से अब तक देश में भूकंप के कई छोटे झटके आ चुके हैं।

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.