नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कोईराला ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। नेपाल की संविधान सभा रविवार को नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी। कोईराला के कार्यालय के मुताबिक, उन्होंने राष्ट्रपति राम बरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा।
नेपाल के सबसे बड़े दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष कोईराला को फरवरी 2014 में प्रधानमंत्री चुना गया था। उनके नेतृत्व में नेपाल में सफलतापूर्वक नया संविधान लागू किया गया। यह भी पढ़े – संविधान पर सहमति बनाएं नेपाली नेता : जयशंकर
नेपाली कांग्रेस ने कोईराला को इस पद के लिए फिर से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। शनिवार को ही वह अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के. पी. ओली पहले ही अपनी उम्मीदवारी के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं। कोईराला के नामांकन दाखिल करने के बाद इस पद के लिए दोनों के बीच सीधी टक्कर होगी।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.