'मोजतबा खामेनेई की 'खरोचें' पूरी तरह ठीक हो गई हैं...' नए सुप्रीम लीडर की सेहत पर क्या बोला ईरान?

Written By: Vineet Sharan Updated by: Vineet Sharan
Updated Date:May 11, 2026 6:46 AM IST

Mojtaba Khamenei Health: 28 फरवरी को ईरान सुप्रीम लीडर कार्यालय परिसर पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के दौरान घायल होने के बाद से खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है.

Advertising
Advertising

Mojtaba Khamenei Health: ईरान ने दावा किया है कि उनके देश के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं. वह 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले के दौरान घायल हो गए थे.

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने पहले कहा था कि मोजतबा खामेनेई को 'कान के पीछे बस एक छोटी सी खरोंच' आई है. जबकि ऐसी खबरें हैं कि उनकी चेहरे की सर्जरी तक करनी पड़ी है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, मोजतबा खामेनेई की चोटों पर शासन की ओर से पहली सार्वजनिक टिप्पणी की गई है. एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम लीडर 'पूरी तरह से स्वस्थ' हैं.

ये भी पढ़िए- 'आपके हाथ खून से रंगे हैं…', ईरान ने व्हाइट हाउस की अधिकारी कैरोलिन लेविट को मां बनने पर दी बधाई

किसने दिया बयान

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, सुप्रीम लीडर के कार्यालय में प्रोटोकॉल के महानिदेशक मजाहिर हुसैनी ने कहा कि हमले के दौरान वह परिसर में ही मौजूद थे. जब खामेनेई अपने आवास की ओर जा रहे थे, तभी धमाके की लहर से वह जमीन पर गिर पड़े, जिससे उनके घुटने और पीठ के निचले हिस्से में चोटें आईं.

घुटने की चोट जल्द हो जाएगी ठीक

फार्स के अनुसार, हुसैनी ने कहा, 'इस दौरान पीठ की चोट में सुधार हुआ है, और घुटने की चोट भी जल्द ही ठीक हो जाएगी। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. हुसैनी ने खामेनेई के माथे पर चोट लगने की अटकलों को भी खारिज करते हुए कहा कि 'कान के पीछे बस एक छोटी सी दरार' थी, जिसका इलाज पहले ही किया जा चुका है.

ये भी पढ़िए- यूरेनियम भूल जाएं, ईरान बना सकता है 'प्लूटोनियम वाले 200 न्यूक्लियर वेपन'! विशेषज्ञों ने दी बड़ी चेतावनी

हुसैनी ने आगे कहा कि हमले के समय मोजतबा खामेनेई उस जगह पर मौजूद नहीं थे जहां वे आमतौर पर भाषण देते थे. उन्होंने बताया कि बमबारी में वह जगह बाद में पूरी तरह से 'तबाह' हो गई थी. वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की भी पुष्टि की कि खामेनेई के आवास को निशाना बनाया गया था, और इस हमले में उनकी पत्नी तथा कई अन्य लोग मारे गए थे.

यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए शांति वार्ता शुरू करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब भेजा है. हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि उन्हें ईरान का जवाब पसंद नहीं आया है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें